5 कारण क्यों शेन मैकमैहन ने Raw अंडरग्राउंड को लाने का निर्णय लिया

Raw के एपिसोड में अनोखी चीज़ें हुई
Raw के एपिसोड में अनोखी चीज़ें हुई

2- Raw को परफॉर्मेंस सेंटर से अलग लेकर जाने के लिए

Raw के एपिसोड परफॉर्मेंस सेंटर में देखने को मिल रहे हैं और महीनों से ये चीज़ जारी है। फैंस इस चीज़ से ऊब गए हैं और WWE ने उन्हें कुछ नया और अलग विकल्प देने का प्रयास किया है।

समय-समय पर परफॉर्मेंस सेंटर से दूर होकर फैंस किसी अन्य चीज़ को देखेंगे और इससे उन्हें नयापन महसूस होगा। इस बड़े कारण से WWE ने Raw अंडरग्राउंड को लाने का निर्णय लिया है।

1- Raw अंडरग्राउंड से शेन मैकमैहन कुछ नए सुपरस्टार्स बना सकते हैं

Raw अंडरग्राउंड से एक चीज़ तो साफ पता चलती है कि यहां WWE द्वारा ज्यादा उपयोग न होने वाले सुपरस्टार्स को अपनी ताकत और टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।

Raw अंडरग्राउंड के पहले ही एपिसोड में कुछ नए स्टार्स ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और ये एक बढ़िया चीज़ रही। आने वाले समय में मेन रोस्टर पर कई सारे सुपरस्टार्स यहां से आते हुए नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को किया गया सस्पेंड

Quick Links