इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ में WWE द्वारा बहुत बड़ा फैसला लिया गया और नाया जैक्स को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इसी के साथ जितने समय तक वो सस्पेंड रहेंगीं उतने समय तक उन्हें सैलरी भी नहीं दी जाएगी। The buck stops here for @NiaJaxWWE!SUSPENDED INDEFINITELY......WITHOUT PAY!#WWERaw pic.twitter.com/XdSFI1jdzq— WWE (@WWE) August 4, 2020नाया जैक्स ने WWE ऑफशियल्स पर अटैक किया था और इस हफ्ते ऐस लग रहा था कि वो पैट बक से माफी मांग लेंगीं और पूरा मामला सुलझ जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, बल्कि नाया जैक्स ने पैट बक को न सिर्फ मैच के लिए चैलेंज कर दिया, बल्कि उनको काफी कुछ कहा, जिससे पैट बक को गुस्सा आ गया। इसके बाद पैट बक ने नाया जैक्स से माइक लिया और इस बात का ऐलान किया कि WWE ऑफिशियल्स पर अटैक करने के लिए नाया जैक्स को अनिश्चितकाल के लिए बिना सैलरी के सस्पेंड किया जाता है। नाया जैक्स को यह फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने पैट बक को हैड बट दे दिया। इसके बाद उनके ऊपर अटैक करते हुए रिंग से बाहर फेंक दिया। नाया जैक्स गुस्से में रिंग से चली गईं। यह भी पढ़ें: 3 ऐसे मौके जब जॉन सीना की खूब पिटाई की गईWWE ने इससे पहले नाया जैक्स पर लगाया था जुर्माना पिछले हफ्ते रॉ में नाया जैक्स और शायना बैजलर के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला था और दोनों ही सुपरस्टार्स एक दूसरे को छोड़ नहीं रही थीं। इस बीच WWE ऑफिशियल को बीच में आना पड़ा। हालांकि नाया जैक्स ने WWE ऑफिशियल्स के ऊपर ही अटैक कर दिया। इसके बाद कंपनी ने उनके ऊपर फाइन लगा दिया था, लेकिन उनके ऊपर कितना फाइन लगा इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि नाया जैक्स ने फिर से WWE ऑफिशियल्स पर अटैक करते हुए अपनी मुश्किलों को बढ़ा दिया है। अब इस बात की उम्मीद की जा सकती है अटैक के कारण WWE द्वारा उनके ऊपर दोबारा फाइन लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 3 अगस्त, 2020 नाया जैक्स का सस्पेंशन कितना होगा इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है और नाया जैक्स ने भी इसको लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। Nia Jax has been suspended without pay after assaulting Pat Buck on #WWERAW pic.twitter.com/cqsj81pdxS— Gary Cassidy (@WrestlingGary) August 4, 2020