5 कारण क्यों WWE दिग्गज अंडरटेकर ने द लास्ट राइड के आखिरी चैप्टर में रिटायरमेंट की घोषणा की 

द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

हाल ही में WWE नेटवर्क पर रिलीज हुए अंडरटेकर: द लास्ट राइड के आखिरी चैप्टर में द अंडरटेकर (The Undertaker) ने WWE से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी। यह डोक्यूमेंट्री फैंस और क्रिटिक्स दोनों को ही काफी पसंद आई और आपको बता दें, इस डोक्यूमेंट्री के जरिए द अंडरटेकर उर्फ मार्क कैलावे के ऑफ-स्क्रीन जिंदगी को दर्शकों के सामने पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी 5 अफवाहें जो इस हफ्ते सच साबित हुई

इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि फिनोम इस डोक्यूमेंट्री के आखिरी चैप्टर में संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं। इस आखिरी चैप्टर में अंडरटेकर ने कहा है कि उनकी रिंग में वापसी को लेकर कोई इच्छा नहीं है।

द अंडरटेकर को इतिहास में महानतम सुपरस्टार्स में से एक गिना जाएगा और इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे कारणों के बारे में बात करने वाले हैं कि क्यों द लास्ट राइड के आखिरी चैप्टर में अंडरटेकर ने WWE से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की।

5.फिनोम के लिए WWE में कुछ हासिल करने को बचा नहीं है

द अंडरटेकर ने बिजनेस पर ऐसी छाप छोड़ी है कि उन्हें इतिहास में महानतम सुपरस्टार्स में से के रूप में गिना जाएगा़। आपको बता दें, द अंडरटेकर 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और इसके साथ ही वह कई मौकों पर टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं। यही नहीं, वह रॉयल रंबल विनर भी रह चुके हैं और उनके 25-2 के रेसलमेनिया के रिकॉर्ड को शायद ही कोई दूसरा सुपरस्टार तोड़ पाएगा।

द अंडरटेकर खुद अपने डोक्यूमेंट्री में कह चुके हैं कि उनके लिए WWE में कुछ भी हासिल नहीं करने को बचा है और अब समय आ चुका है जब यंग टैलेंट्स को मौका मिलना चाहिए।

4.ये अंडरटेकर के WWE से संन्यास लेने का बिल्कुल सही समय है

पूरे डोक्यूमेंट्री के दौरान यह देखा गया कि द अंडरटेकर (The Undertaker) इस बात को लेकर संघर्ष कर रहे थे कि उन्हें WWE से कब संन्यास लेना है। फिनोम पहले रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने के बाद संन्यास लेना चाहते थे लेकिन वह इस मैच में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट नहीं थे।

इसके बाद रेसलमेनिया 36 में द अंडरटेकर का एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा गया मैच फैंस और क्रिटिक्स को काफी पसंद आया है़। आपको बता दें, डैडमैन ने एजे स्टाइल्स की काफी तारीफ की और उन्होंने कहा कि एजे स्टाइल्स के खिलाफ शानदार बोनयार्ड मैच लड़ने के बाद उनके रिटायर होने का बिल्कुल सही समय है।

3.WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर ने आखिरकार अपनी शारीरिक स्थिति को स्वीकार लिया है

फैंस कभी नहीं चाहते हैं कि उनका पसंदीदा WWE सुपरस्टार रिटायर हो लेकिन उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उन्हें संन्यास लेना ही पड़ता है। ठीक इसी प्रकार, फैंस द अंडरटेकर को रिंग में परफॉर्म करते हुए देखना चाहते हैं लेकिन यह बात किसी से छुपी नहीं है कि पिछले कुछ सालों के दौरान वह खुद को शेप में रखने के लिए काफी संघर्ष करते नजर आए हैं और इस दौरान उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा है।

आपको बता दें, इतने लंबे समय तक रेसलिंग करने के बाद फिनोम के शरीर को काफी नुकसान हुआ है और खुद अंडरटेकर यह बात मान चुके हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर रेसलिंग करना खतरे से खाली नहीं है।

2.द अंडरटेकर WWE डोक्यूमेंट्री लास्ट राइड में अपने कैरेक्टर को छोड़ दिया

द लास्ट राइड WWE के बेहतरीन डोक्यूमेंट्री में से एक है और इस डोक्यूमेंट्री में द अंडरटेकर (The Undertaker) ने खुद के निजी जिंदगी को पहली बार फिल्म करने की इजाजत दी है़। द अंडरटेकर ने पूरे करियर के दौरान अपना कैरेक्टर बनाए रखा लेकिन लास्ट राइड में वह अपने इस कैरेक्टर से बाहर निकलकर आते हुए अपने असली रूप से परिचय कराया।

आपको बता दें, द अंडरटेकर ने लास्ट राइड के दौरान खुलासा किया कि वह इतने सालों तक कैरेक्टर में रहते हुए जो काम नहीं कर सके, उसे अब वह कैरेक्टर से बाहर आकर करना चाहते हैं।

1.ये द अंडरटेकर के WWE से संन्यास लेने का अपना तरीका है

द अंडरटेकर ने WWE सुपरस्टार स्टोन कोल्ड के पोडकास्ट पर खुलासा किया था कि वह अपने तरीके से संन्यास लेना चाहते हैं। द लास्ट राइड के जरिए फैंस को अंडरटेकर के ऑफ-स्क्रीन जिंदगी में झांकने का मौका मिला। यही नहीं, इस डोक्यूमेंट्री के जरिए यह भी पता चला कि वह विंस मैकमैहन की कितनी इज्जत करते हैं। द अंडरटेकर ने जिस तरह WWE को तीन दशक से अधिक समय तक अपनी सेवा दी है उसके बाद वह अपने तरीके से संन्यास लेना डिजर्व करते हैं।