2010 के बाद से डब्लू डब्लू ई (WWE) में काफी ज्यादा बदलाव आए हैं। कंपनी में जहां नए स्टार्स आए हैं। वहीं कुछ ऐसे भी स्टार रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर को एक अलग ही दिशा दे दी। जिसमे रोमन रेंस, सैथ, बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर, ब्रे वायट जैसे कई बड़े नाम हैं। इसी कड़ी में एक और नाम है, जिसने WWE में शुरुआत बेहद नीचे से की थी और आज वो कंपनी के सबसे बड़े फेस स्टार्स में से एक हैं। हम बात कर रहे हैं डेनियल ब्रायन की। आइए जानते हैं वो 5 कारण जिससे साफ़ होता है कि वो इस सदी के सबसे बड़े स्टार हैं।
#5 बेहद मुश्किल से शुरू हुआ था करियर
डेनियल ब्रायन NXT के पहले हिस्सा थे। जिसमें उनका सामना क्रिस जैरिको और वेड बैरेट जैसे स्टार्स से हुआ था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिस वजह से उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि बाद में द मिज़ ने उन्हें समझाकर रोक लिया था। इसके बाद उन्होंने नेक्सस के साथ डेब्यू किया था। अपने डेब्यू में उन्होंने जस्टिन रोबर्ट्स पर हिसंक तरह से हमला कर दिया था। जिस वजह से कंपनी ने उन्हें फायर कर दिया था। हालांकि बाद में वो सर्वाइवर सीरीज के दौरान एक बार फिर से नेक्सस ग्रुप के साथ वापस आए थे।
ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: 8 साल बाद वापसी कर रहा दिग्गज सुपरस्टार 'द फीन्ड' के खिलाफ फिउड में शामिल होना चाहता है
अपनी वापसी के बाद वो मिज के साथ फ्यूड में शामिल हुए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम की थी। जिसके बाद से वो लगातार कंपनी के टॉप स्टार में से एक बने हुए हैं।