डेनियल ब्रायन द्वारा नई WWE चैंपियनशिप बेल्ट लॉन्च करने के पीछे की 5 वजह

Enter caption

करीब एक साल पहले डेनियल ब्रायन ने संन्यास के बाद रैसलिंग करने के लिए रिंग में वापस कदम रखा। चोटिल होने के बाद डेनियल ब्रायन ने रैसलिंग से संन्यास ले लिया था और तब ये कहा गया था कि वो कभी रैसलिंग नहीं कर सकते। लेकिन समय के साथ डेनियल ब्रायन ने ये साबित किया कि वो रैसलिंग कर सकते हैं। वापसी करते हुए उन्होंने न केवल शानदार काम किया बल्कि एक साल के अंदर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की।

इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर उन्होंने नई WWE चैंपियनशिप बेल्ट लॉन्च की। लेदर की जगह पर ये बेल्ट लकड़ी की बनी है और दिखने में बिल्कुल अलग है। लेकिन डेनियल ब्रायन ने चैंपियनशिप बेल्ट का लुक बदलने के बारे में क्यों सोचा?

इस खिताब का एक बेहद खास इतिहास रहा है। रैसलर्स इस लेदर टाइटल को अपने कंधों पर रखकर गर्व महसूस किया करते थे। तो इस खिताब में बदलाव करने की क्या ज़रूरत थी? इस नए खिताब की मदद से डेनियल ब्रायन का किरदार और उभरेगा, जिसकी झलक हमें आने वाले पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर में देखने मिल सकती है।

ये रहे WWE चैंपियनशिप में बदलाव करने की 5 संभावित वजह।

#5 WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में बदलाव लाना

Enter caption

विवादों से ढेरों सुर्खियां बनती हैं, ये बात हम सब ने सुनी हुई है। जब सैथ रॉलिंस ने डेनियल ब्रायन को रैसलमेनिया में चुनौती देने का इशारा किया, तब दर्शकों ने उन्हें बू किया। ब्रॉक लैसनर एक बड़े सुपरस्टार हैं और चाहे आप मानें या न मानें यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट काफी महत्वपूर्ण है।

WWE चैंपियनशिप को उतना महत्व नहीं मिला और ये उसके साथ नाइंसाफी हुई है। इस खिताब को उतनी अहमियत नहीं मिली जितनी इसे मिलनी चाहिए। नया खिताब पेश करके WWE एक बार फिर इस खिताबी मैच में जोश और उत्साह पैदा कर सकती है। इस बदलाव से ढेरों सुर्खियां बनेंगी, जिससे WWE चैंपियनशिप की अहमियत बनी रहेगी।

Get WrestleMania 35 News in Hindi here

#4 सच मे प्रकृति पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए

WWE चैंपियनशिप बेल्ट

डेनियल ब्रायन इस समय एक हील किरदार में हैं। लेकिन वातावरण को लेकर उनकी चिंता बिल्कुल जायज है। वातावरण को लेकर उनकी समस्या चिंता का विषय है जिसे WWE यूनिवर्स हमेशा नकार देती है।

इसी ओर सभी का ध्यान लान के लिए डेनियल ब्रायन ने 100% प्राकृतिक तत्वों से WWE बेल्ट तैयार की है जिससे वातावरण को कोई हानि नहीं होगी। इससे वातावरण की परवाह करने वाले संगठनों का ध्यान भी WWE द्वारा किये जा रहे अच्छे काम की ओर आकर्षित होगा। एरीना में खड़े दर्शक भले ही इसे बू करें लेकिन इसकी अहमियत समझने वाले इसकी तारीफ ज़रूर करेंगे।

संभव है कि आने वाले समय मे WWE लेदर बेल्ट की जगह इस तरह की चीजों से बनी बेल्ट पूरी तरह से अपना लें। या फिर ये खास बेल्ट डेनियल ब्रायन के खिताबी दौर के लिए बनाई गयी हो।

#3 ताकि सच मे दर्शक डेनियल ब्रायन को बू करें

डेनियल ब्रायन

हम सब को याद है कैसे डेनियल ब्रायन ने संघर्ष करते हुए रैसलमेनिया 30 में चैंपियनशिप जीती थी। इसके साथ-साथ जिस दिन उन्होंने रैसलिंग से संन्यास लिया था वो दिन उन्होंने सभी की आंखें नम कर दी थी।

लेकिन जिस डेनियल ब्रायन से कहा गया था कि वो चोट से वापसी नहीं कर सकते, उन्होंने वापसी की है। वो सच में एक सुपरहीरो की भूमिका में हैं और शायद की कोई इसपर उन्हें बू करें। वातावरण को लेकर उनके ख्याल और सोच सही है जो कि किसी भी बेबीफेस का होना चाहिए।

लेकिन यहां हमे डेनियल ब्रायन का बेहतरीन प्रदर्शन देखने मिला, जब उन्होंने पूरे WWE यूनिवर्स को अपने खिलाफ करवा दिया। नए चैंपियनशिप बेल्ट को लॉन्च करके और हर हफ्ते WWE यूनिवर्स की बेइज्जती कर के डेनियल ब्रायन अपने आप को एक बेहतरीन हील साबित कर रहे हैं।

#2 WWE चैंपियनशिप को नया लुक देना

डेनियल ब्रायन WWE चैंपियन

यहां समझिए कि एलिमिनेशन चैंबर में डेनियल ब्रायन को हराकर कोई और WWE चैंपियन बन जाएगा। समोआ जो जैसे स्टार को इस बेल्ट को लेकर घूमते देख अजीब लगेगा क्योंकि ये उनके गिमिक पर सूट नहीं करेगी। ऐसा लगता है इस तरह के बेल्ट को डेनियल ब्रायन का खिताबी दौर दर्शाने के लिए किया गया है।

लेकिन अगर कोई और WWE चैंपियन बनता है तो क्या फिर से खिताब में बदलाव किया जाएगा? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यूनिवर्सल चैंपियनशिप गहरे लाल रंग का है जैसा ब्रैंड का रंग है। संभव है आने वाले समय मे जब स्मैकडाउन को कोई नया चैंपियन मिले तो वो उसमें बदलाव करें।

हालांकि WWE चैंपियनशिप में कोई बदलाव होगा या नहीं इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन उसमें बड़े बदलाव होने की संभावना कम है। हो सकता है समय के साथ उसमें थोड़े बदलाव लाए जाएं।

#1 मेडुसा सैगमेंट की ओर इशारा

youtube-cover

90 के दशक में जिन्होंने रैसलिंग देखी होगी वो इस सैगमेंट के बारे में जानते होंगे। अलुन्द्रा ब्लेज़, WWE चैंपियनशिप को WWF से WCW लेकर गईं और नाइट्रो के एपिसोड में उस खिताब को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया। डेनियल ब्रायन ने भी इस हफ्ते के शो में उसी सैगमेंट की याद दिलाई। इसे बखूबी निभाया गया और ये एक यादगार सैगमेंट है जो काफी बदनाम है और इसे WWE दर्शक भूल नहीं सकते।

भले ही आप इस खिताब को पसंद करें या न करें लेकिन इकट्ठा करने के इरादे से ये खिताब सभी को पसंद आएगी। इसकी मदद से डेनियल ब्रायन ने अपने किरदार को बाकियों के किरदार से अलग कर दिया है। इस नए खिताब की मदद से डेनियल ब्रायन का किरदार और उभरेगा जिसकी झलक हमे आने वाले पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर में देखने मिल सकती है।

लेखक: रिजु दासगुप्ता, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी