#3 उनकी जगह मुस्तफा अली लड़ने वाले थे
![Image result for Mustafa Ali smackdown](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1ec0e-15504613246374-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1ec0e-15504613246374-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1ec0e-15504613246374-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1ec0e-15504613246374-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1ec0e-15504613246374-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1ec0e-15504613246374-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1ec0e-15504613246374-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/1ec0e-15504613246374-800.jpg 1920w)
मुस्तफा अली को पिछले कुछ समय में काफी पुश दिया गया है। एलिमिनेशन चैंबर में कोफ़ी की जगह मुस्तफा अली लड़ने वाले थे लेकिन कुछ हफ्तों पहले स्मैकडाउन में उन्हें चोट लग गई और इस कारण वह इस मैच में नहीं लड़ पाए।
अगर अली चोटिल नहीं हुए होते तो कोफ़ी की जगह ये शानदार परफॉरमेंस वो देते। इसका मतलब ये भी है कि अली इस मैच में आखिर तक टिकते लेकिन इसे जीतते नहीं। हालाँकि अली और किंग्सटन की कहानी थोड़ी अलग है।
कोफ़ी काफी समय से WWE के लिए काम कर रहे हैं और इस कारण फैंस उन्हें चैंपियनशिप जीतते हुए देखना चाहते हैं जबकि अली का करियर नया है। उनके पास अभी भी चैंपियनशिप जीतने के लिए काफी समय है। प्लान्स में काफी जल्दी बदलाव हुए थे और शायद इस वजह से ही WWE ने किंग्सटन को चैंपियन नहीं बनाया।
Edited by Ishaan Sharma