कहीं गलत हील न बन जाए रोमन
Ad
होगन के समय हील और बेबीफेस का यूज उस तरह नही होता था जैसा कि आज के समय में है। ऐसा नही कि एक बेबीफेस सफलता कि गांरटी है जो हमेशा आपको मिले। हम यह कहना चाहते है कि WWE को इसपर विचार करना होगा और एक बार फैंस के नजरिएं से सोचना होगा कि क्या रोमन के एक हील के रुप में बदलने की जरुरत है या नही। जैसा कि हम जानते है कि वह एक प्रभावित हील के रुप में हो सकते है और फैंस उन्हें बू करके मैच हारते हुए देखना चाहते है, लेकिन हमें लगता है ऐसा नही है। हमें लगता कि एक बेबीफेस के रुप वह फैंस के साथ सही है। रोमन को कंपनी में रहने के लिए शायद एक बेबीफेस के रुप में बेहतर हो सकता है। क्योंकि एक बार अगर रोमन हील के रुप में आ गए और फैंस ने उन्हें नकार दिया तो उनको एक बेबीफेस के रुप में लाना मुश्किल हो सकता है।
Edited by Staff Editor