WWE Super ShowDown 2020- अंडरटेकर के तुवेक ट्रॉफी जीतने के 5 संभावित कारण

द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

#2 सऊदी अरब के लोग अंडरटेकर को रिंग में मुक़ाबला लड़ते देखना चाहते थे-

अंडरटेकर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उन्होंने कंपनी को ऐसी ऊचांइयों तक पहुंचाया है जहाँ कोई और सुपरस्टार नहीं ले जा पाता। यह ज़ाहिर सी बात है कि सऊदी अरब के लोग उन्हें रिंग में मुकाबला लड़ते देखना चाहते थे।

पिछले साल क्राउन ज्वेल में अंडरटेकर ने कोई भी मुक़ाबला नहीं लड़ा था जिसके बाद वहां आए फैंस निराश हो गए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ अंडरटेकर शो में आए और उन्होंने तुवेक़ ट्रॉफी भी जीती जिसके कारण बहुत से फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार को रिंग में देखकर खुश हैं।

#1 एक एक्टिव सुपरस्टार के तौर पर यह अंडरटेकर का आखिरी साल हो सकता है-

अंडरटेकर के रिटायरमेंट लेने की अफ़वाह बहुत समय से फैल रही है यह इस साल देखने को मिल सकता है कि अंडरटेकर रेसलमेनिया के बाद रिटायरमेंट लें। सुपर शोडाउन के ज़रिए अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स में दुश्मनी की स्टोरीलाइन शुरू हो चुकी है।

यह स्टोरीलाइन अब रेसलमेनिया तक जाएगी और रेसलमेनिया में यह देखने को मिल सकता है कि अंडरटेकर अपना आखिरी मुक़ाबला लड़े जोकि एजे स्टाइल्स के खिलाफ होगा। उस मुकाबले को जीतने के बाद अंडरटेकर रिटायरमेंट ले सकते हैं।

Quick Links