WWE सुपरस्टार्स की 5 छुपी बातें जो आपको जाननी चाहिए

Lesnar is The Beast in the wild too

WWE सुपरस्टार्स लगभग सभी तरह की चीज़ों को रिंग के अंदर करते हैं। सुपरस्टार्स असल ज़िंदगी के हीरो लगने के लिए कई बार चोटिल भी हुए हैं। हर रैसलर्स का पहला काम फैंस का मनोरंजन करना होता है।

WWE सुपरस्टार्स कई बार कुछ ऐसी चीज़ें कर जाते हैं जिससे उनका मुकाबला यादगार बन जाता है। लेकिन इससे उनके करियर पर काफी बुरा असर भी पड़ सकता है।

WWE में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने एक रैसलर बनने से पहले काफी सारी अजीब चीज़ें की थी।

लेकिन इन सुपरस्टार्स की निजी ज़िंदगी में बारे में रैसलिंग फैंस ज्यादा नहीं जानते हैं। WWE के अंदर हर रैसलर का अलग किरदार होता है और इस कारण फैंस को उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ छुपी बातें जानने का मौका नहीं मिल पाता है। आइए जानते है WWE सुपरस्टार्स की जिंदगी से जुड़ी कुछ छुपी बातें।

#5 निकी बैला ने लगभग प्रो फुटबॉल की दुनिया में कदम रख लिया था

Sports is in her blood

भले ही निकी बैला ने पिछले 2 सालों में अपने काम करने के तरीके में काफी सुधार किया हो लेकिन आज के समय में भी फैंस द बैला ट्विन्स का मज़ाक उड़ाते हैं। फैंस के अनुसार WWE को इन दोनों बहनों की जगह असली रैसलर्स को लाना चाहिए जो रिंग में गलतियां कम और रैसलिंग ज्यादा कर सके।

निकी के ज्यादातर फैंस इस बात को नहीं जानते हैं कि वो एक समय पर अपनी कॉलेज की फुटबॉल टीम का हिस्सा थीं। लेकिन उनकी बहन ब्री के कहने पर उन्होंने इतालियन प्रो सॉकर लीग को जॉइन नहीं किया था।

इसके बजाय दोनों बहने टोटल डीवाज में नजर आने लगीं।

आज के समय में निकी दो बार की विमेंस चैंपियन हैं और ऐसा लगता है कि उन्होंने एक रैसलर के तौर पर अपने अंदर काफी सुधार किये हैं। लेकिन शायद फैंस इस बात को ना समझे और उनका मजाक बनाना जारी रखें।

WWE की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

#4 शेमस बोनो के बॉडीगार्ड थे

Humble beginnings?

शेमस पहले एक आम इंसान की तरह ही थे। वह काफी मेहनत करते थे जिससे वह थोड़े ज्यादा पैसे कमा सके। WWE में आने से पहले उनकी जिंदगी बाकी सुपरस्टार्स से थोड़ी अलग थी।

शेमस पहले U2 के मशहूर गायक बोनो के लिए बॉडीगार्ड का काम करते थे। इस गायक को धमकिया मिलने लगी थी और इस कारण शेमस को उनकी रक्षा करने का काम सौंपा गया था।

शेमस ही थे जो बोनो को परेशान करने वाले फैंस से दूर रखते थे। दोनों स्टार्स डबलिन, आयरलैंड से ही थे और इस कारण शेमस को उनके लिए काम करने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं आई।

शेमस पहले एक पब में काम किया करते थे जहाँ पर उनकी मुलाकात बोनो से हुई थी। इसके बाद वह बोनो के पार्ट टाइम बॉडीगार्ड भी बन गए थे। हालांकि, अब शेमस की ज़िंदगी काफी बदल चुकी है और अब वह एक मशहूर WWE सुपरस्टार बन चुके हैं।

#3 लैसनर को शिकार करने की बुरी आदत है

youtube-cover

लैसनर सिर्फ रिंग के अंदर ही खतरनाक नहीं हैं बल्कि असल ज़िंदगी में भी द बीस्ट अपनी मनमानी करते हैं। लैसनर कई बार जानवरों का शिकार करने की वजह से बड़ी परेशानियों में भी फंसे हैं। इस वजह से उनपर कई आरोप भी लगाए गए हैं।

उनमें से एक बड़ा आरोप ये था कि वह माँस को बर्बाद करने के लिए शिकार करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब लैसनर ने एक जानवर का शिकार किया था तब उन्होंने एक खतरनाक राइफल का इस्तेमाल किया था जिसके कारण उस जानवर के शरीर के माँस का ज्यादातर हिस्सा बर्बाद हो चुका था। शिकार करने के बावजूद लैसनर उसके शरीर से ज्यादातर हिस्से का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे।

उनके इस शिकार का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई बार ऐसी चीज़ें की हैं और इस कारण उन्होंने जुर्माना भी भरना पड़ा था।

#2 “स्टोन कोल्ड” नाम एक हत्यारे को ध्यान में रखते हुए चुना गया था

From the Ring Master to Stone Cold Steve Austin

स्टीव ऑस्टिन पहले द रिंग मास्टर का किरदार निभाया करते थे लेकिन इस किरदार को फैंस ज्यादा पसंद नहीं कर रहे थे। स्टीव अपने किरदार में एक बदलाव चाहते थे। एक समय पर वह एक डॉक्यूमेंटरी को देखकर काफी प्रेरित भी हुए थे। इस डॉक्यूमेंटरी में एक सीरियल किलर के बारे में बताया गया था जो हत्या करने के बाद लाश को फ्रीजर के अंदर जमा देता था।

ऑस्टिन अपना नया किरदार भी इस तरह का ही चाहते थे। इसके बाद उन्होंने WWE की क्रिएटिव टीम को एक नया नाम चुनने के लिए कहा था लेकिन ऑस्टिन को उनके द्वारा सुझाए गए नाम अच्छे नहीं लगे।

लेकिन एक बार जब ऑस्टिन अपनी पत्नी के साथ चाय पी रहे थे तब बातों बातों में उनकी पत्नी ने स्टोन कोल्ड शब्द का इस्तेमाल किया था। ऑस्टिन को ये शब्द काफी पसंद आया और आज पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है।

#1 द अंडरटेकर को खीरों से काफी दर लगता है

Did someone say cucumbers?

WWE ने द अंडरटेकर ही एक ऐसे रैसलर हैं जिनसे हर रैसलर डरता है। इनके किरदार को इस तरह दिखाया जाता है कि टेकर को किसी से भी दर नहीं लगता है लेकिन असल ज़िंदगी में ऐसा नहीं है।

अंडरटेकर भले ही रिंग के अंदर अपने विरोधी को डरा देते हों लेकिन असल ज़िंदगी में टेकर ही एक अजीब चीज़ से डरते हैं। ये बात जानकर उनके फैंस थोड़े चौक जाएंगे लेकिन सच यही है कि टेकर खीरों से डरते हैं।

काफी सारे फैंस इस बात को सच नहीं मानते थे लेकिन टेकर के मैनेजर पॉल बेयरर ने खुद इस बात कि पुष्टि की थी। साल 2013 में बेयरर ने एक इंटरव्यू दिया था जहाँ पर उन्होंने इस बात को सच कहा था।

कई बार अंडरटेकर को बाकी रैसलर्स ने मिलकर डराया भी था लेकिन ये सोचना काफी अजीब है कि टेकर जैसा रैसलर इन चीज़ों से डरेगा।

लेखक- अली अकबर; अनुवादक- ईशान शर्मा

Quick Links