ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को WWE इतिहास के सबसे शानदार और जबरदस्त सुपरस्टार्स में गिना जाता है। इस सुपरस्टार का आज जन्मदिन है और वो इसके साथ 44 साल के हो चुके हैं। लैसनर की तरह WWE इतिहास में कोई भी सुपरस्टार मौजूद नहीं है। लैसनर ने 2002 में डेब्यू किया था और आते ही उन्हें रोक पाना मुश्किल हो गया था।Brock Lesnar had only wrestled on PPV 7 times before winning the WWE Championship at Summerslam 2002. pic.twitter.com/OBXHZjR5E8— Wrestling Facts (@WrestlingsFacts) February 12, 2015ये भी पढ़ें:- "साल 2017 में जिंदर महल का WWE चैंपियनशिप रन शानदार रहा और उन्होंने कोई काम गलत नहीं किया था"2012 में उन्होंने एक बार फिर WWE में अपनी वापसी की और वो पहले से भी बेहतर बन गए। उन्होंने WWE में अपने टैलेंट से सभी का ध्यान खींचा है। हर एक सुपरस्टार उन्हें काफी ज्यादा पसंद करता है। लैसनर ने अपने WWE करियर में कई यादगार पल दिए हैं और कई मौकों पर फैंस को सरप्राइज भी किया है। इस आर्टिकल में हम लैसनर के 5 चौंकाने वाले मोमेंट्स के बारे में बात करेंगे।5- ब्रॉक लैसनर का SummerSlam 2002 में द रॉक को हराकर WWE चैंपियनशिप जीतना#TBT Brock Lesnar wins his first #WWE championship, SummerSlam 2002. pic.twitter.com/YcMA1eLeER— Pro Wrestling Talk (@ProWrestlingTlk) February 13, 2015ब्रॉक लैसनर ने मार्च 2002 में WWE के अंदर डेब्यू किया था। सिर्फ 5 महीनों के बाद वो द रॉक के खिलाफ कंपनी के टॉप पीपीवी में WWE चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ रहे थे। यह काफी बड़ी बात थी। लैसनर को आते ही इतनी जल्दी सफलता मिलना काफी ज्यादा शॉकिंग चीज़ थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयावो इस दौरान कई दिग्गजों को भी हरा चुके थे। हालांकि, द रॉक जैसे स्टार को हराना उतना आसान नहीं था और लग रहा था कि शायद ही लैसनर को इस मैच में जीत मिलेगी। इसके बावजूद उन्होंने दिग्गज को कड़ी टक्कर दी और अंत में WWE चैंपियनशिप जीती सभी के लिए उनकी यह जीत काफी ज्यादा शॉकिंग थी। हालांकि, इस जीत के बाद उनका करियर बदल गया था और वो अचानक से कंपनी के टॉप स्टार बन गए थे।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!