5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Extreme Rules 2022 में देखने को मिल सकती हैं

Ujjaval
WWE Extreme Rules में फैंस को सरप्राइज मिल सकता है
WWE Extreme Rules में फैंस को सरप्राइज मिल सकता है

Extreme Rules: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 इवेंट को लेकर फैंस बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। WWE ने इस शो को अच्छा बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस इवेंट का आयोजन सालों से हो रहा है लेकिन इस साल के शो का मैच कार्ड बहुत अलग है। हर एक मैच में शर्तें जुड़ी हुई हैं।

Ad

WWE हर तरह से Extreme Rules इवेंट को खास और चर्चा का विषय बनाना चाहेगा। इसके लिए WWE कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों को लेकर बात करेंगे जो Extreme Rules 2022 में देखने को मिल सकती हैं।

5- शार्लेट फ्लेयर वापसी करके SmackDown विमेंस चैंपियन पर हमला करें

Ad

शार्लेट फ्लेयर काफी समय से WWE में नज़र नहीं आई हैं। वो एक ब्रेक पर थीं और उन्होंने अपना आखिरी मैच WrestleMania Backlash में लड़ा था। अब वो Extreme Rules में वापसी कर सकती हैं। उन्होंने अपने आखिरी मैच में SmackDown विमेंस टाइटल को गंवाया था।

शार्लेट फ्लेयर चौंकाने वाली वापसी करके Extreme Rules में होने वाले SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच की विजेता को चैलेंज कर सकती हैं। लिव मॉर्गन और शार्लेट फ्लेयर के बीच मैच होगा और इसके बाद फ्लेयर वापसी कर सकती हैं। वो आकर चैंपियन को कंफ्रंट कर सकती हैं।

4- स्ट्रैप मैच का विजेता रोमन रेंस को चैलेंज करें

Ad

ड्रू मैकइंटायर और कैरियन क्रॉस के बीच Extreme Rules में बहुत खतरनाक मैच होने वाला है। दोनों ही स्टार्स स्ट्रैप मैच में आमने-सामने आने वाले हैं। यह मुकाबला काफी शानदार साबित हो सकता है। कैरियन ने रोमन के खिलाफ मैच के संकेत दिए थे। साथ ही ड्रू को ट्राइबल चीफ ने चीटिंग से हराया था।

इसी कारण दोनों ही अभी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के खिलाफ मैच डिजर्व करते हैं। स्ट्रैप मैच से साबित हो जाएगा कि ड्रू मैकइंटायर और कैरियन क्रॉस में से कौन ज्यादा बेहतर है। इस मैच में जीत के बाद विजेता रोमन रेंस को Survivor Series में टाइटल मैच के लिए चुनौती दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी।

3- WWE Extreme Rules में ब्रे वायट की वापसी हो

Ad

ब्रे वायट की वापसी के लगातार संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय से White Rabbit को लेकर WWE संकेत दे रहा है और सभी को लग रहा है कि इसके पीछे ब्रे वायट हैं क्योंकि वो ही इस तरह की अनोखी चीज़ें करते हैं। Raw में WWE ने इशारा किया था कि Extreme Rules में White Rabbit के पीछे मौजूद सुपरस्टार का खुलासा होगा।

ब्रे वायट Extreme Rules में किसी मैच के दौरान वापसी कर सकते हैं और नए कैरेक्टर के साथ आकर सुपरस्टार्स पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। वायट को फिर से फैंस WWE में देखना चाहते हैं। वो WWE में वापस आकर फैंस को साल का सबसे बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

2- रे मिस्टीरियो पर जजमेंट डे अटैक करें और ऐज को मजबूरन "I Quit" बोलना पड़े

Ad

ऐज और फिन बैलर के बीच "आई क्विट" मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में जजमेंट डे के अन्य सदस्य जरूर फिन बैलर की मदद करेंगे। हालांकि, ऐज को "आई क्विट" कहने के लिए मजबूर करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। हालांकि, जजमेंट डे एक अलग रास्ता अपना सकता है।

ऐज और रे मिस्टीरियो बहुत अच्छे दोस्त हैं। अगर रेटेड-आर सुपरस्टार हार नहीं मानते हैं तो फिर जजमेंट डे के सदस्य रे पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। यह देखकर ऐज को मजबूरन हार माननी पड़ सकती है। Extreme Rules में अगर ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज रहेगा।

1- ब्रॉक लैसनर वापसी करके डेनियल Cormier को कंफ्रंट करें

Ad

मैट रिडल और सैथ रॉलिंस के बीच Extreme Rules में फाइट पिट मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स का यह मैच शानदार रह सकता है और इसमें डेनियल कॉर्मियर स्पेशल गेस्ट रेफरी के रूप में नज़र आने वाले हैं। इस मैच के बाद फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

कुछ सालों पहले UFC के एक इवेंट में ब्रॉक लैसनर और डेनियल कॉर्मियर के बीच मैच के संकेत मिले थे। अब कॉर्मियर WWE के अहम मैच का हिस्सा हैं। इसी कारण ब्रॉक आकर दिग्गज को कंफ्रंट कर सकते हैं और उनके साथ मैच टीज़ कर सकते हैं। दोनों के बीच Crown Jewel में मैच हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications