Backlash 2023: WWE बैकलैश (Backlash 2023) इवेंट के आयोजन में अब कुछ दिन रहे गए हैं। WWE ने इस शो को काफी शानदार तरीके से हाइप किया है। रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के बाद यह WWE का पहला इवेंट रहेगा और ऐसे में कंपनी इसे बेहतर बनाना चाहेगी। शो में कुछ शानदार मैच देखने को मिलेंगे। अगर Backlash 2023 को WWE खास बनाना चाहता है, तो उन्हें कुछ बड़े सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो Backlash 2023 में देखने को मिल सकती हैं। 5- WWE Backlash 2023 में Austin Theory का यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हार जाना Austin Theory@_Theory1Smack Down is now A-Town Down twitter.com/wwe/status/165…WWE@WWE#USChampion @_Theory1 is headed to #SmackDown!#WWEDraft5109511#USChampion @_Theory1 is headed to #SmackDown!#WWEDraft https://t.co/tSBkB264J3Smack Down is now A-Town Down🚀 twitter.com/wwe/status/165…ऑस्टिन थ्योरी के पास काफी समय से यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल है और उन्होंने बतौर चैंपियन फैंस को प्रभावित किया है। हालांकि, अब उन्हें चैंपियन के रूप में बहुत समय हो गया है। Backlash 2023 में बॉबी लैश्ले और ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ थ्योरी अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे। इस ट्रिपल थ्रेट मैच में अगर ऑस्टिन थ्योरी की हार हो जाती है, तो यह बड़ा सरप्राइज रहेगा। थ्योरी हाल ही में SmackDown में Draft हुए हैं और वो अब नई शुरुआत करने की प्लानिंग बना रहे होंगे। हालांकि, इसके पहले ही उनका चैंपियनशिप हारना शॉकिंग जरूर साबित होगा। 4- ड्रू मैकइंटायर का सैथ रॉलिंस की हार का कारण बनना Diego Loveridge@diego_loveridgeSeth Rollins vs a heel Drew McIntyre is reported to be the match to claim the first World Heavyweight Champion at Night of Champions. #WWERaw32Seth Rollins vs a heel Drew McIntyre is reported to be the match to claim the first World Heavyweight Champion at Night of Champions. #WWERaw https://t.co/RVsKJ4CE1KBacklash 2023 में सैथ रॉलिंस और ओमोस के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिलने वाला है। इस मैच में दोनों ही रेसलर्स बवाल मचा सकते हैं। फैंस को उम्मीद है कि सैथ की जीत देखने को मिलेगी। हालांकि, WWE यहां अपने फैंस को सरप्राइज कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रू मैकइंटायर का हील टर्न होने वाला है और वो सैथ रॉलिंस के खिलाफ एक्शन में नज़र आएंगे। Backlash 2023 द्वारा उनकी दुश्मनी शुरू की जा सकती है। मैकइंटायर लंबे समय बाद वापसी करके रॉलिंस पर हमला कर सकते हैं और इस चीज़ का फायदा उठाकर ओमोस को चौंकाने वाली जीत मिल सकती है। 3- बियांका ब्लेयर का चैंपियनशिप हार जाना Wrestle Ops@WrestleOpsBianca Belair v IYO SKY for the #WWERAW Women’s Championship is official for #WWEBacklash 1713146Bianca Belair v IYO SKY for the #WWERAW Women’s Championship is official for #WWEBacklash 🔥🔥🔥 https://t.co/0ECBN3qEgnबियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से उनका चैंपियनशिप रन शानदार रहा है और उन्हें बतौर चैंपियन एक साल से ज्यादा समय हो गया है। अब वो SmackDown में Draft हो गई हैं और संभावित रूप से रिया रिप्ली के साथ उनका टाइटल एक्सचेंज देखने को मिलेगा। ब्लेयर के इस लंबे टाइटल रन का अंत इस तरह से करना खराब चीज़ होगी। इससे अच्छा विकल्प इयो स्काई को चैंपियन बनाना रह सकता है। ब्लेयर को हराने से स्काई का कद बढ़ जाएगा और बाद में टाइटल एक्सचेंज करने से उन्हें नुकसान भी नहीं होगा। WWE इस तरह से फैंस को सरप्राइज कर सकता है। 2- ब्रॉक लैसनर का कोडी रोड्स को आसानी से हरा देना NoDQ.com: WWE and AEW news@nodqdotcomWill Cody Rhodes pay for kicking Brock Lesnar's hat? https://t.co/4KpTdGx1EO #WWE #WWEBacklash1066Will Cody Rhodes pay for kicking Brock Lesnar's hat? https://t.co/4KpTdGx1EO #WWE #WWEBacklashब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के बीच एक जबरदस्त दुश्मनी देखने को मिल रही है। दोनों ही रेसलर्स ने मिलकर अपनी स्टोरीलाइन को खास बनाया है। फैंस को उम्मीद है कि रोड्स, लैसनर से खुद पर हुए जानलेवा हमले का बदला लेंगे। हालांकि, WWE यहां फैंस को चौंका सकता है। ब्रॉक लैसनर अपना खतरनाक रूप दिखाकर रोड्स पर मैच के पहले हमला कर सकते हैं। बाद में मुकाबले के ऑफिशियल तौर पर शुरू होने के बाद लैसनर पूरी तरह से डॉमिनेट करके आसानी से जीत दर्ज कर सकते हैं। ऐसा करने पर लैसनर को बू का सामना करना पड़ेगा और दुश्मनी जारी रह पाएगी। 1- सोलो सिकोआ का हार के बाद द उसोज़ को धोखा देनाgơɖƖყ⁷☝🏾@godIymode"Tonight is the night" Paul Heyman talking to the Usos while looking at Solo.Solo Sikoa is about to be the biggest menace if he drops his 2 older brothers tonight #SmackDown9117"Tonight is the night" Paul Heyman talking to the Usos while looking at Solo.Solo Sikoa is about to be the biggest menace if he drops his 2 older brothers tonight 💀 #SmackDown https://t.co/mlVZLPTrzxसोलो सिकोआ और द उसोज़ के बीच लगातार अनबन देखने को मिल रही है। Raw के आखिरी एपिसोड में भी जे उसो ने आकर सोलो सिकोआ से उनके साथ जिमी उसो vs मैट रिडल मैच में रिंगसाइड पर नहीं रहने का कारण पूछा था। दोनों के बीच जरूर दिक्कतें चल रही हैं। Backlash 2023 में केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल को द उसोज़ और सोलो सिकोआ पर जीत मिल सकती है। मैच के बाद सोलो सभी को चौंका सकते हैं। वो द उसोज़ पर अचानक हमला कर सकते हैं। पॉल हेमन के रिएक्शन से क्लियर हो जाएगा कि सोलो ने खुद यह निर्णय लिया है, या रोमन रेंस ने उन्हें ऐसा करने के लिए ऑर्डर दिया था। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।