स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) पीपीवी के पहले ये WWE का अंतिम एपिसोड होगा। इस दौरान SmackDown में कंपनी अपने मैचों को हाइप करते हुए दिखाई दे सकती हैं। खैर, SmackDown में कुछ मैच और सैगमेंट भी आयोजित किये जा सकते हैं।I'll be back... so fine!! 🔥#RomanReigns #TribalChief of #WWE pic.twitter.com/kxFqIuUaHe— 𝐇𝐚𝐧𝐝𝐲❣️(𝐑𝐨𝐦𝐚𝐧 𝐑𝐞𝐢𝐠𝐧𝐬 𝐄𝐫𝐚) (@RomansLegacy_) February 16, 2021ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Elimination Chamber पीपीवी में जीत की सख्त जरूरत हैअगर WWE को SmackDown का अगला एपिसोड खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे जरूर ही फैंस को एपिसोड पसंद आएगा और ये चर्चा का विषय बन जाएगा। WWE के पास सरप्राइज बुक करने के कई सारे अलग-अलग तरीके हैं। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में बिग ई और अपोलो क्रूज के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिलेApollo Crews @WWEApollo hit a beautiful Moonsault on Big E!#ApolloCrews #BigE #WWE #Smackdown #Moonsault pic.twitter.com/Y2eMS0rynh— La Soirée de la Lutte (@SoireeLutte) February 12, 2021बिग ई और अपोलो क्रूज की दुश्मनी अबतक खत्म नहीं हुई है। पिछले हफ्ते शिंस्के नाकामुरा और बिग ई के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। मैच काफी अच्छे से आगे बढ़ रहा था लेकिन अपोलो क्रूज की इंटरफेरेंस हुई थी और उन्होंने चलते मैच में बिग ई पर हमला किया था।ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WWE चैंपियनशिप के लिए होने वाले Elimination Chamber मैच का अंत हो सकता हैबिग ई और अपोलो क्रूज के बीच WWE अब Elimination Chamber में मैच तय कर सकता है। इसके पहले SmackDown में दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिल सकता है। वो बैकस्टेज लगते हुए दिखाई दे सकते हैं या फिर रिंग के अंदर किसी के मैच के बाद उनका ब्रॉल हो सकता है। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।