स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहने वाला है। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए कुछ बड़े मैचों की घोषणा कर दी है। साथ ही कई धमाकेदार सैगमेंट भी देखने को मिल सकते हैं। 2021 में SmackDown के एपिसोड में बड़ा सुधार हुआ है। लगभग सारे ही एपिसोड रोचक रहे हैं और फैंस को अब ब्लू ब्रांड में काफी रूचि आ गई हैं।SmackDown का पिछले एपिसोड धमाकेदार था और इसका अंत शॉकिंग तरीके से देखने को मिला था। साथ ही कुछ अच्छे मैच देखने को मिले थे। इसके चलते रेटिंग्स में भी SmackDown ने अच्छा काम किया था। अब WWE SmackDown के इस एपिसोड को अच्छा बनाने की कोशिश करेगा। WWE कुछ बड़ी चीज़ें करते हुए मैच में फैंस की रूचि डालना चाहेगा।Apollo Crews is inching closer to taking a seat at Roman Reigns’ table https://t.co/yiNEOczRpS pic.twitter.com/VMI86svGD8— Cageside Seats (@cagesideseats) January 16, 2021ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown प्रीव्यू: 129 किलो के चैंपियन को मिलेगी बड़ी चुनौती, रोमन रेंस अपने दुश्मन की करेंगे बुरी हालत? अगर WWE कुछ सरप्राइज और शॉक्स प्लान करता है तो जरूर ही फैंस को ये चीज़ पसंद आएगी। इससे SmackDown चर्चा विषय बन जाएगा। साथ ही WWE को भी फायदा होगा। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में रोमन रेंस की मदद से अपोलो क्रूज नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएंRoman Reigns has done more for Apollo Crews in 2 minutes than WWE has done for Ricochet in 2 years!!#SmackDown pic.twitter.com/EEvFjvU9ss— Naman Gupta (@andthenhetweets) January 16, 2021SmackDown के एपिसोड में बिग ई अपने टाइटल को अपोलो क्रूज के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार्स से अच्छे मैच की उम्मीद होगी और पहले भी वो रिंग में अच्छा मैच दे चुके हैं। सबको लग रहा है कि बिग ई अपने टाइटल को डिफेंड कर लेंगे। इसके बावजूद रोमन रेंस यहां अपोलो क्रूज की मदद करते हुए सबको चौंका सकते हैं।पिछले हफ्ते रोमन रेंस और अपोलो क्रूज बैकस्टेज साथ नजर आए थे। ऐसे में रोमन उन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं। अगर मैच में जे उसो या रोमन रेंस इंटरफेयर करते हैं और इससे बिग ई की हर होती हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। इससे रोमन अपनी नई फैक्शन तैयार करने की ओर कदम बढ़ाएंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।