एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी बढ़िया रहा था और इसके बाद रॉ के एपिसोड ने भी फैंस को काफी खुश किया। एलिमिनेशन चैंबर के बाद स्मैकडाउन का पहला एपिसोड आयोजित किया जाएगा। WWE ने शो के लिए बढ़िया हाइप बना ली है।
जॉन सीना की वापसी का ऐलान ही चुका है। इसके अलावा पूर्व डीवाज़ चैंपियन पेज भी स्मैकडाउन में बेली के साथ प्रोमो में नजर आएंगी। इसके अलावा भी कुछ रोचक स्टोरीलाइन चल रही है और रेसलमेनिया के कुछ समय पहले तक WWE चीज़ो को रोचक बनाना चाहेगा।
ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WrestleMania 36 से पहले वापसी कर सकते है
अगर उन्हें ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड को यादगार बनाना है तो उन्हें कुछ बड़े सरप्राइज प्लान करने होंगे। शॉक्स से एपिसोड रोचक बन जाएगा और फैंस इसके बारे में बाद में बात करेंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ो के बारे में जो स्मैकडाउन के एपिसोड में देखने को मिल सकती है।
#5 पेज क्लियर होने की घोषणा करें
पेज ने लंबे समय पहले रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने मैनेजर के रूप में भी काम किया था लेकिन वह सफल नहीं हुई। लंबे समय से वह WWE के टेलीविजन पर नजर नहीं आयी थी।
वह स्मैकडाउन में बेली के साथ सैगमेंट में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही उन्होंने सर्जरी कराई थी और यह संकेत है कि अब शायद वह रिंग में उतरने के लिए क्लियर हो गयी है। ब्लू ब्रांड में वे वापसी की घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही वह रेसलमेनिया 36 में टाइटल मैच का हिस्सा भी बन सकती है। स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली और पेज के बीच मैच फैंस काफी पसंद करेंगे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं