5 बेहतरीन WWE एंट्रेस जिनका इस्तेमाल बिना कारण बताए रोक दिया गया था 

रॉबर्ट रूड और जिंदर महल
रॉबर्ट रूड और जिंदर महल

किसी भी रेसलर के WWE में बड़ा सुपरस्टार बनने में कई चीजें अहम भूमिका निभाती है। इन चीजों में उस सुपरस्टार द्वारा लड़े गए मैचों की क्वालिटी, पर्सनालिटी अहम होती है। हालांकि, एंट्रेस एक ऐसी चीज है जिस पर काफी कम लोग ध्यान देते हैं। आपको बता दें, WWE इतिहास में कई आइकॉनिक एंट्रेस देखने को मिल चुके हैं और उदाहरण के लिए स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का एंट्रेस फैंस को काफी पसंद था।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 NXT सुपरस्टार्स जो साल 2021 के अंत तक WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं और 2 जो शायद नहीं बनेंगे

आपको बता दें, WWE में कुछ सुपरस्टार्स के एंट्रेस इतने शानदार थे कि उनके एंट्री के वक्त WWE फैंस काफी रोमांचित हो जाया करते थे। हालांकि, WWE ने किसी कारण से इन एंट्रेस को या तो बदल दिया या फिर पूरी तरह से हटा दिया। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 शानदार एंट्रेस का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें WWE ने खत्म करने का फैसला किया था।

5- पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन बॉबी रूड

youtube-cover
Ad

वर्तमान समय में रॉबर्ट रूड, डॉल्फ जिगलर के साथ टैग टीम में हैं और इस टैग टीम का एंट्रेस कुछ खास नहीं है। आपको बता दें, रूड अपने करियर की शुरूआत में ही ग्लोरियस डोमिनेशन सांग का अपने एंट्रेस के दौरान इस्तेमाल करने की वजह से फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। अपने डेब्यू के दो हफ्ते बाद ही रूड जब NXT Takeover में एंड्राडे के खिलाफ मैच के लिए एंट्री कर रहे थे तो एरीना में मौजूद लाइव ऑडियंस उनके सांग को गा रहे थे।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े मैच जो WWE Hell in a Cell 2021 के मैच कार्ड में शामिल किये जा सकते हैं

इस एंट्रेस की वजह से रूड फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थे और यही नहीं, यह एंट्रेस सांग ITunes के साउंडट्रैक चार्ट पर एमिनेम के सांग को पीछे छोड़कर नंबर 1 सांग बन गया था। हालांकि, अचानक ही WWE ने रूड को एंट्रेस के वक्त इस सांग का इस्तेमाल करने से रोक दिया था। रूड ने सफाई देते हुए कहा था कि इस बदलाव से उन्हें फायदा होगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर रूड यह एंट्रेस म्यूजिक इस्तेमाल करना जारी रखते तो शायद आज वह बड़े स्टार होते।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- पूर्व WWE यूएस चैंपियन रिकोशे

रिकोशे
रिकोशे

WWE द्वारा रिकोशे को साइन किया जाना बहुत बड़ी बात थी। WWE भी यह बात जानती थी इसलिए रिकोशे को आइकॉनिक एंट्रेस दिया गया था और उनका थीम सांग भी काफी जबरदस्त था। उस वक्त लेजर का इस्तेमाल करके रिकोशे के एंट्रेस को और भी शानदार बना दिया गया था।

Ad

हालांकि, समय के साथ रिकोशे के एंट्रेस से चीजों को हटाना शुरू किया गया और पहले की तुलना में रिकोशे का एंट्रेस काफी साधारण हो चुका है। इस चीज के जरिए शायद WWE ने संकेत देने की कोशिश की है कि उन्हें रिकोशे में पहले जैसी दिलचस्पी नहीं है।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक
एलिस्टर ब्लैक

WWE ने हाल ही में एलिस्टर ब्लैक को रिलीज करके सभी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें, मेन रोस्टर की तुलना में ब्लैक का NXT करियर काफी शानदार रहा था और डेब्यू के वक्त उनका एंट्रेस भी काफी कमाल का था। हालांकि, समय के साथ WWE ने ब्लैक के एंट्रेस में बदलाव करना शुरू किया।

Ad
youtube-cover
Ad

इसके बाद एक ऐसा वक्त आया जब ब्लैक के एंट्रेस को पूरी तरह बदलकर रख दिया गया। रिलीज होने से पहले ब्लैक ने हाल ही में SmackDown में नए एंट्रेस के साथ वापसी की थी, हालांकि, उनका यह एंट्रेस कुछ खास नहीं था।

2- पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल

youtube-cover
Ad

जिंदर महल ने हाल ही में WWE Raw में वापसी की थी लेकिन इस बार उनका एंट्रेस साल 2017 के बेहतरीन एंट्रेस का साधारण वर्जन है। WWE को भी पता है कि जिंदर का साल 2017 का एंट्रेस काफी शानदार था और शायद यही कारण है कि WWE ने जिंदर के एंट्रेस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया था।

हालांकि, जिंदर महल का वर्ल्ड टाइटल रन फैंस को उतना पंसद नहीं आया था लेकिन इस दौरान उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया था। अगर आने वाले समय में जिंदर को बड़ा पुश दिया जाता है तो उन्हें एक बार फिर साल 2017 वाले एंट्रेस पर एंट्री करने का मौका मिल सकता है।

1- पूर्व WWE यूएस चैंपियन MVP

MVP
MVP

एक वक्त MVP को WWE का फ्यूचर माना जाता था और आपको बता दें, MVP को WWE इतिहास के सबसे बड़े फ्री एजेंट्स साइनिंग में से एक माना जाता है। जब MVP WWE में अपने पहले रन के दौरान टनल एंट्रेस पर एंट्री करते थे तो वह किसी टॉप स्पोर्ट्स स्टार की तरह दिखाई दिया करते थे।

हालांकि, इसके बाद MVP के एंट्रेस में बदलाव किया जाने लगा और उन्हें अच्छी बुकिंग भी मिलनी बंद हो गई। इसके बाद MVP ने कंपनी छोड़ दी थी और उम्मीद के ठीक विपरीत वह अपने करियर के दौरान सफलता के शिखर पर नहीं पहुंच पाए थे। वर्तमान समय में MVP को टनल एंट्रेस की जरूरत नहीं है लेकिन अगर वह इस एंट्रेस का इस्तेमाल करते हैं तो इस एंट्रेस की वजह से वह WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले से अलग दिखेंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications