WWE में चैंपियनशिप का काफी ज्यादा महत्व है। हर एक सुपरस्टार चाहता है कि वो WWE में काम करते हुए चैंपियनशिप जरूर जीते। WWE के अंदर ढेरों सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं। इसके बावजूद सिर्फ 53 सुपरस्टार्स ने ही अबतक WWE टाइटल पर कब्जा किया हुआ है। इस समय बॉबी लैश्ले के पास टाइटल मौजूद है। बॉबी लैश्ले के पहले द मिज़ असल में WWE चैंपियन थे।We can't believe Sheamus is new WWE champion! 😳 #SurvivorSeries #WWE #WWETitle #RomanReigns #SheamusRuinsEverything pic.twitter.com/Ha8aWIEqPW— AmeriCamp (@AmeriCamp) November 23, 2015ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो चैंपियन बनने के बाद फैंस से मिली हेट से काफी ज्यादा निराश थेदेखा जाए तो उन्होंने काफी सालों पहले टाइटल पर कब्जा किया था। उसके बाद से उन्होंने कभी भी टाइटल नहीं जीता था। लगभग एक दशक के बाद द मिज़ को पुश दिया गया और उन्हें चैंपियन बनने का मौका मिला। बॉबी लैश्ले और द मिज़ मुख्य उदाहरण है कि उम्र का चैंपियनशिप जीतने से कोई मतलब नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 पूर्व WWE चैंपियंस के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें एक बार फिर टाइटल जीतना चाहिए।5- WWE दिग्गज जैफ हार्डीJeff Hardy as WWE Champion that’s the tweet pic.twitter.com/VuxihZh1Y5— Conz🇨🇲 (@ConzDaGuy) October 31, 2020जैफ हार्डी काफी प्रसिद्ध WWE सुपरस्टार्स में से रहे हैं। उन्हें हमेशा ही फैंस की ओर से शानदार रिएक्शन मिला है। दरअसल, जैफ हार्डी ने अपने करियर के मुख्य समय में WWE चैंपियनशिप जीती हैं। दरअसल, Armageddon 2008 में जैफ हार्डी ने ट्रिपल एच और ऐज को पराजित करते हुए WWE चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस, जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर समेत 20 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स और उन्होंने किससे शादी की?इसके बावजूद एक महीने बाद ही वो टाइटल हार गए थे, जब Royal Rumble 2009 में उनके भाई मैट हार्डी ने उन्हें धोखा दे दिया था। इसके चलते ऐज फिर चैंपियन बन गए थे। हर एक फैन को उनकी जीत का पल याद होगा। इस समय हार्डी को काफी खराब तरीके से बुक किया जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें अपने औहदेके अनुसार प्रदर्शन करने के लिए एक बार WWE चैंपियनशिप फिर जरूर जीतनी चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।