रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन है और स्मैकडाउन (SmackDown) में जबरदस्त काम कर रहे हैं। द ट्राइबल चीफ ने अपने करियर में दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर पेबैक (Payback) 2020 में कब्जा किया था।ये भी पढ़ें:- पूर्व चैंपियन ने अपने WWE डेब्यू के दौरान जॉन सीना पर किया बुरी तरह हमला, चैंपियनशिप बेल्ट पर पैर रखकर की थी सीना की बेइज्जतीइसके बाद से ही उनके पास चैंपियनशिप मौजूद है। खैर, इसके पहले भी रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती हुई हैं। दरअसल, उन्हें इस टाइटल को जीतने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा था। इस सुपरस्टार के लिए अपने करियर का एक खास पल SummerSlam 2018 में आया था।रोमन रेंस ने WWE SummerSlam 2018 में ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थीरोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania में मैच देखने को मिला था। इस दौरान ब्रॉक लैसनर को जीत मिली थी। खैर, दोनों के बीच SummerSlam 2018 में एक बार फिर मैच देखने को मिला था। इस बार हर कोई चाहता था कि रोमन रेंस नए चैंपियन बन जाएं। दरअसल, रोमन रेंस ने इसके पहले कई सारे यूनिवर्सल टाइटल मैच लड़े थे।#MatchOfTheDay Roman Reigns vs Brock Lesnar (C) - WWE Summerslam 2018My Rating: 1.50🌟 pic.twitter.com/LYhmDb0UO3— Jesse (@Jesse46785265) August 21, 2020ये भी पढ़ें:- द ग्रेट खली की WWE में चौंकाने वाली वापसी, चैंपियनशिप मैच में चीटिंग करते हुए भारतीय मूल के सुपरस्टार को दिलाई थी जीतइसके बावजूद वो एक भी बार जीत दर्ज करने में सफल नहीं हुए थे। खैर, SummerSlam में उनके पास बड़ा मौका था। ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उनका मुकाबला मेन इवेंट में देखने को मिला। दोनों का ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं रहा था और सिर्फ 6 मिनट तक वो एक्शन में दिखाई दिए। खैर, ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कैश-इन करने की कोशिश की थी।इस दौरान ब्रॉक लैसनर ने उनपर हमला करते हुए उनका मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट स्टेज एरिया पर फेंक दिया था। इसके बाद जैसे ही ब्रॉक लैसनर रिंग में आए तो रोमन रेंस ने अपना फिनिशर स्पीयर लगाकर बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही वो नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। ये उनके करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक थी।WWE SummerSlam 2018 Results: Brock Lesnar's Quick Loss To Roman Reigns Indicates He's Leaving WWE https://t.co/2dzps1lmUJ @Forbes pic.twitter.com/UjzGlDk2Et— Juan Pires (@juanpires87) August 20, 2018ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का 174 किलो के WWE दिग्गज के खिलाफ हुआ खतरनाक मैच, बीस्ट ने अजीबोगरीब तरीके से जीतते हुए चौंकाया थाब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस ने एक लंबी दुश्मनी के बाद हराया था। भले ही रोमन की चीटिंग से जीत हुई हो लेकिन उनके लिए ये जीत खास मानी जाएगी। खैर, वो ज्यादा समय तक टाइटल अपने पास नहीं रख पाए थे और ल्यूकीमिया के चलते उन्हें WWE से दुरी बनानी पड़ी थी। इसके बावजूद वर्तमान में वो यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।