केविन ओवेंस (Kevin Owens) मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। हर एक फैन उन्हें देखना पसंद करता है। उन्होंने काफी ज्यादा सफलता हासिल की है और कई सारी चैंपियनशिप जीती हुई है। केविन ओवेंस के करियर में कई खास पल आए हैं। इसके बावजूद उनके डेब्यू को कोई भी WWE फैन नहीं भूल पाएगा। 18 मई 2015 असल में केविन ओवेंस के लिए यादगार रहेगा।ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का 174 किलो के WWE दिग्गज के खिलाफ हुआ खतरनाक मैच, बीस्ट ने अजीबोगरीब तरीके से जीतते हुए चौंकाया थाकेविन ओवेंस का WWE में ऐतिहासिक डेब्यू जॉन सीना के खिलाफ हुआ थाजॉन सीना ने 2015 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज शुरू किये थे। इस दौरान उनके कई सारे सुपरस्टार्स से मैच देखने को मिले थे। इसके चलते जॉन सीना ने 18 मई 2015 को Raw के एक एपिसोड में फिर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज रखा था। इस दौरान उनके चैलेंज का जवाब केविन ओवेंस ने दिया था।2 years ago today, Kevin Owens made his main roster debut on Monday Night Raw and had John Cena shook!!! pic.twitter.com/2XRZ37QuAu— Paola⁰⁵⋈↔❦ (@HoneyJooheony) May 18, 2017ये भी पढ़ें:- द ग्रेट खली की WWE में चौंकाने वाली वापसी, चैंपियनशिप मैच में चीटिंग करते हुए भारतीय मूल के सुपरस्टार को दिलाई थी जीतकेविन ओवेंस उस समय NXT में काम किया करते थे और उनके पास NXT चैंपियनशिप मौजूद थी। खैर, उन्होंने एंट्री करते हुए जॉन सीना को लेकर प्रोमो कट किया और इसके बाद उनके बीच मैच देखने को मिलना चाहिए था। खैर, केविन ओवेंस ने यहां जॉन सीना पर हमला कर दिया। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल पर पैर रखते हुए अपने डेब्यू को सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक टॉप हील की तरह डेब्यू किया था और यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल का अपमान किया था। खैर, जॉन सीना जैसे दिग्गज पर हमला करना काफी बड़ी बात थी। उनकी दुश्मनी यहां से शुरू हुई क्योंकि इसके बाद Elimination Chamber 2015 में जॉन सीना और केविन ओवेंस के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला।One year ago today, Kevin Owens made his main roster debut by taking out John Cena on #RAW! pic.twitter.com/Xt8bzzYgMs— IWNerd.com - WWE Predictions! (@InnerN3rd) May 18, 2016ये भी पढ़ें:- 14 बार के चैंपियन ने WrestleMania में रचा था इतिहास, दिग्गज को करारी हार देकर पहली बार जीती थी WWE चैंपियनशिपअसल में ये एक नॉन-टाइटल मैच था। दोनों का मैच काफी ज्यादा बढ़िया रहा था और इस दौरान केविन ओवेंस को क्लीन जीत मिली। जॉन सीना जैसे दिग्गज पर जीत मिलना काफी बड़ी बात है। हर कोई इस जीत को लेकर शॉक में था। खैर, केविन ओवेंस इसके बाद से लगातार अपने कद को बढ़ाते गए हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।