ब्रॉक लैसनर का 174 किलो के WWE दिग्गज के खिलाफ हुआ खतरनाक मैच, बीस्ट ने अजीबोगरीब तरीके से जीतते हुए चौंकाया था

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड इस समय WWE का सबसे अहम हिस्सा है। SmackDown की शुरुआत के बारे में काफी कम लोगों को पता होगा। दरअसल, 29 अप्रैल 1999 को WWE ने इसकी शुरुआत की थी और असल में इसे WCW के साप्ताहिक शो थंडर (Thunder) से प्रतियोगिता की शुरुआत करने के लिए लाया गया था।

उस समय WWE के पास कई सारे मिड-कार्ड सुपरस्टार्स मौजूद थे। खैर, कुछ समय बाद कंपनी ने ECW और WCW दोनों को खरीद लिया था। इसके चलते लॉकर रूम में सुपरस्टार्स ज्यादा थे जबकि टीवी टाइम काफी कम हुआ करता था। SmackDown ने इस बोझ को कम करने में काफी ज्यादा मदद की।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में दिग्गज ने दिया था सदी का सबसे बड़ा शॉक, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को मिली थी ऐतिहासिक मैच में हार

SmackDown की वजह से कई सारे सुपरस्टार्स के करियर को काफी ज्यादा मदद मिली हैं। एडी गुरेरो, द रॉक, द अंडरटेकर, JBL, द बिग शो, रे मिस्टीरियो और यहां तक कि ब्रॉक लैसनर को SmackDown की वजह से जबरदस्त फायदा मिला था।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और बिग शो ने सभी को चौंकाया था

ब्रॉक लैसनर को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। लैसनर ने WWE में आते ही काफी ज्यादा नाम कमा लिया था। ब्रॉक लैसनर WWE इतिहास के कई खास पल का हिस्सा रहे हैं। दरअसल, उन्होंने द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी और कई दिग्गजों को पराजित किया था।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर NFL में किस टीम के लिए खेले और कैसा रहा था उनका प्रदर्शन?

इसके साथ ही एक प्रसिद्ध सैगमेंट देखने को मिला था जहां लैसनर ने बिग शो पर सुप्लेक्स लगाया और इसके चलते रिंग टूट गई थी। साथ ही उन्होंने गोल्डबर्ग जैसे दिग्गज को क्लीन पराजित भी किया हुआ है। खैर, इस आर्टिकल में हम ब्रॉक लैसनर के Judgment Day 2003 के एक ऐसे ही खास पल के बारे में बात करेंगे जहां उन्होंने बिग शो को हराने के लिए शानदार प्लान बनाया था।

ब्रॉक लैसनर का प्लान

Judgment Day 2003 में ब्रॉक लैसनर और बिग शो के बीच एक स्ट्रेचर मैच देखने को मिला था। असल में इसे मेन इवेंट में बुक किया गया था। जब मैच का अंत होने वाला था तब ब्रॉक ने एरिना में फोर्कलिफ्ट लाने का निर्णय लिया। इस दौरान बिग शो का ध्यान रे मिस्टीरियो ने भटका दिया था जहां वो दिग्गज पर पीछे से कूद गए थे।

रे मिस्टीरियो से निपटने के बाद जैसे ही बिग शो पलटे तो उनपर ब्रॉक लैसनर का तगड़ा हमला देखने को मिला। लैसनर ने फोर्कलिफ्ट को रिंग के सहारे रखी थी और फिर उन्होंने बिग शो को धराशाई दिया। इसके साथ ही उन्होंने फोर्कलिफ्ट पर स्ट्रेचर लगाकर बिग शो को उसपर लेटा दिया।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच हुआ था रोमांचक मैच, खून से लथपथ रेंस की हुई थी करारी हार

उन्होंने फोर्कलिफ्ट की हाइट बढ़ा दी थी। बिग शो काफी ऊपर पहुँच गए थे और लैसनर उन्हें फिर स्टेज एरिया पर लगे मार्क तक फोर्कलिफ्ट से लेकर आ गए थे। उस समय ब्रॉक लैसनर को रोक पाना मुश्किल था और बिग शो जैसे दिग्गज भी इसमें असफल हो गए थे। इसके साथ ही लैसनर ने जीत दर्ज करते हुए टाइटल रिटेन कर लिया था। इस वजह से फैंस को द बीस्ट का पहला WWE रन पसंद आया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links