रेसलमेनिया (WrestleMania) 31 को हमेशा ही फैंस के बीच हमेशा याद किया जाएगा। इस इवेंट में कई धमाकेदार चीज़ें देखने को मिली थी। हर एक फैन इस WrestleMania की तारीफ जरूर करेगा। इसे पिछले कुछ सालों में WWE के सबसे बेहतर इवेंट्स में से एक माना जाएगा। WrestleMania के मेन इवेंट ने सभी को चौंका दिया था। दरअसल, सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने अपने फैंस को बड़ा शॉक दे दिया था। सैथ रॉलिंस ने बनाया था WWE WrestleMania 31 में बड़ा इतिहास रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 31 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को डिफेंड कर रहे थे। रोमन रेंस ने सभी को चौंकाते हुए Royal Rumble मैच जीतकर इस मुकाबले में जगह बनाई थी। ऐसे में ब्रॉक लैसनर के सामने भी बड़ी चुनौती थी। इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स का प्रदर्शन जबरदस्त था। Randy Orton vs Seth Rollins, Wrestlemania 31— 🖤Juice LEON🖤 (@JuiceLeonnn) March 19, 2021ये भी पढ़ें:- 4 साल पहले भारतीय सुपरस्टार ने रचा था बड़ा इतिहास, सभी को चौंकाते हुए पहली बार जीती थी WWE चैंपियनशिपब्रॉक लैसनर ने टॉप हील के किरदार में जबरदस्त काम किया था। इसके साथ ही रोमन रेंस ने भी इस मुकाबले में सबको प्रभावित किया था। इस समय ब्रॉक लैसनर को रोक पाना काफी ज्यादा मुश्किल था लेकिन रोमन रेंस ने कई हद तक इसे आसान बना दिया था। सभी रोमन रेंस को जीत दर्ज करते हुए देखना चाहते थे। इसके बावजूद मैच में अचानक से अंत में सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। दरअसल, वो इस समय मिस्टर मनी इन द बैंक थे। उनके पास अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का मौका था। WWE इतिहास में पहली बार हो रहा था जब किसी सुपरस्टार ने WrestleMania के मेन इवेंट में अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया है। On this day five years ago - WrestleMania 31 had one of the best, most surprising Mania endings in history.Seth Rollins cashed in his Money In The Bank contract to a HUGE pop and won the WWE World Heavyweight Title. 🔥 pic.twitter.com/dvza1PGDNn— GiveMeSport WWE & Wrestling (@GMS_WWE) March 29, 2020ये भी पढ़ें:- 3 फेमस कपल्स जो WWE में साथ काम करते हैं और 2 जो अलग-अलग कंपनी में काम करते हैंउन्होंने चलते मैच में अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। इसके चलते वो सिंगल्स मैच असल में एक ट्रिपल थ्रेट मैच बन गया। सैथ ने बाद में एंट्री लेने का काफी ज्यादा फायदा उठाया। साथ ही अंत में रोमन ने ब्रॉक लैसनर को स्पीयर लगा दिया था और फिर सैथ ने रोमन पर अपना फिनिशर स्टॉम्प लगाकर उन्हें पिन किया। साथ ही एक बड़ी जीत हासिल की और नए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए थे। किसी ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच में सैथ की इंटरफेरेंस और कैश-इन की उम्मीद नहीं लगाई थी। खैर, इसके चलते फैंस को WrestleMania इतिहास का एक बड़ा और शॉकिंग पल देखने को मिल गया। कई काफी सालों तक याद रखा जाएगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।