WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके अलावा कई सारे अन्य प्रमोशन्स भी काफी ज्यादा नाम कमा रहे हैं। WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं और लगभग हर एक रेसलिंग कंपनी को अपने टेलीविजन टाइम और पैसों के हिसाब से बेहतर रोस्टर बनाना पड़ता है। प्रोफेशनल रेसलिंग में बैकस्टेज सुपरस्टार्स काफी अच्छे दोस्त होते हैं। View this post on Instagram A post shared by Candice LeRae (@candicelerae)ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस की सबसे बड़ी जीत को दिग्गज ने किया था बर्बाद, WWE चैंपियन बनने के 5 मिनट बाद ही गंवाई चैंपियनशिपइस दौरान कई सुपरस्टार्स अपनी दोस्ती को आगे जाकर रिलेशनशिप में बदल लेते हैं। WWE इतिहास में कई सारे सुपरस्टार्स की जोड़ी काफी ज्यादा फेमस है। इस दौरान वर्तमान में कई ऐसे भी प्रसिद्ध कपल्स है जो एक-दूसरे के खिलाफ जाकर अलग-अलग कंपनी में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 फेमस कपल्स के बारे में बात करेंगे जो WWE में साथ काम कर रहे हैं और 2 कपल्स को एक-दूसरे के खिलाफ अलग कंपनी में काम कर रहे हैं।3: साथ काम करते हैं: WWE स्टार्स बियांका ब्लेयर और मोंटेज फोर्ड View this post on Instagram A post shared by Bianca Belair (@biancabelairwwe)बियांका ब्लेयर और मोंटेज फोर्ड की जोड़ी WWE फैंस के बीच काफी चर्चित है। दरअसल, दोनों ही सुपरस्टार्स कई बार टेलीविजन पर एक साथ दिखाई दे चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर साथ मिलकर मैच भी लड़ा है। बड़ी बात ये है कि दोनों ही स्टार्स को मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद काफी कम समय में सफलता मिली हैं।ये भी पढ़ें:- 4 साल पहले भारतीय सुपरस्टार ने रचा था बड़ा इतिहास, सभी को चौंकाते हुए पहली बार जीती थी WWE चैंपियनशिपबियांका ब्लेयर इस समय SmackDown विमेंस चैंपियन है। इसके साथ ही मोंटेज फोर्ड स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स टैग टीम का हिस्सा है। साथ ही लगातार जबरदस्त काम कर रहे हैं। दोनों ने पहली बार WWE में ही मुलाकात की थी और यहां से ही वो हमेशा के लिए साथ आ गए। दोनों ने 2018 में शादी की थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।