ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस सुपरस्टार ने काफी सारी चैंपियनशिप जीती हुई हैं। इसके अलावा लैसनर ने WWE के कई दिग्गजों के खिलाफ मैच लड़ते हुए उन्हें पराजित भी किया हुआ है। लैसनर ने हमेशा ही फैंस को प्रभावित किया है।This is how Brock Lesnar should look like when he makes his return to wrestling. pic.twitter.com/2BRrRIAkld— ChanMan (@ChandranTheMan) May 3, 2021ये भी पढ़ें:- 4 साल पहले भारतीय सुपरस्टार ने रचा था बड़ा इतिहास, सभी को चौंकाते हुए पहली बार जीती थी WWE चैंपियनशिपब्रॉक लैसनर की WWE में सफलताओं से हर कोई परिचित होगा। वो हमेशा से ही विंस मैकमैहन के फेवरेट रहे हैं। इसके चलते ही उन्हें बड़ा पुश दिया गया है। ब्रॉक लैसनर के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो फैंस के सामने नहीं आई हैं और विंस मैकमैहन उन्हें कभी भी सामने आने नहीं देना चाहेंगे। इसलिए हम लैसनर से जुड़ी 5 बातों को लेकर चर्चा करेंगे जिन्हें विंस मैकमैहन किसी को बताना नहीं चाहेंगे।5- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर काफी पहले अरेस्ट हो चुके हैं#SummerSlamImages New post (Brock Lesnar was arrested in 2001 for illegal possession ...) has been published on - https://t.co/RLTO0i7Bvo pic.twitter.com/d2MEiNuXNU— SummerSlam Now (@summerslamnow) October 29, 2017WWE में कई सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें पुलिस द्वारा अरेस्ट किया जा चुका है। पिछले कुछ सालों में ही जैफ हार्डी और उसोज़ समेत कई बड़े सुपरस्टार्स के नाम सामने आए हैं। WWE इतिहास में कई ऐसे नाम सामने आए हैं जिन्हें किसी कारण की वजह से गिरफ्तार किया गया है। WWE ने जैफ हार्डी के इस एंगल को स्टोरीलाइन में भी उपयोग किया है। इसके साथ ही जॉन सीना ने द उसोज़ को लेकर इस चीज़ का जिक्र लाइव टेलीविजन पर किया था।ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की पत्नी सेबल के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीदेखा जाए तो WWE अपने सुपरस्टार्स के गिरफ्तार होने को लेकर जिक्र कर देता है। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर के गिरफ्तार होने को लेकर हमेशा बात छुपाई गई है। दरअसल, ब्रॉक WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है और उनका नाम प्रोफेशनल रेसलिंग बिजनेस में काफी बड़ा है। ऐसे में WWE कभी भी अपने टॉप स्टार का नाम खराब नहीं करता है। दरअसल, ब्रॉक लैसनर को 2001 में स्टेरॉइड्स की खरीदी की वजह से गिरफ्तार किया गया था लेकिन इसका जिक्र नहीं किया गया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।