5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में वापसी के बाद अधिक सफलता मिली

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने साल 2007 में अपना WWE डेब्यू किया, उस समय उनकी उम्र केवल 22 साल हुआ करती थी। इस बीच कुछ समय उन्होंने FCW में बिताया लेकिन 2009 में एक बार फिर उनकी मेन रोस्टर में वापसी हुई।

उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पा रही थी, 2012 में वो 3MB(ड्रू मैकइंटायर, जिंदर महल और हीथ स्लेटर) के मेंबर बने लेकिन ये ग्रुप भी कुछ खास सफलता प्राप्त नहीं कर पाया। आखिरकार साल 2014 में उन्हें WWE से रिलीज़ कर दिया गया।

उसके बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट, EVOLVE और ICW समेत कई अन्य रेसलिंग कंपनियों के लिए काम किया और अंततः 2015 में TNA से आ जुड़े। 3 साल से ज्यादा समय तक WWE से दूर रहने के बाद 2017 में उन्होंने NXT को ज्वाइन किया और इस समय तक वो गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर चुके थे।

2018 में उनकी मेन रोस्टर में वापसी हुई और 2020 के उनके सफर के बारे में भला कौन नहीं जानता। रॉयल रंबल विनर बने और रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन भी बन चुके हैं।

Quick Links