WWE: WWE में लोगन पॉल (Logan Paul) को जबरदस्त सफलता मिली है और उन्होंने कम समय में बड़ा नाम बनाया है। उनके भाई जेक पॉल (Jake Paul) भी एक प्रोफेशनल बॉक्सर हैं और वो WWE में भी अपीयरेंस दे चुके हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ स्टोरीलाइन के दौरान जेक ने अपने भाई की मदद की थी।Crown Jewel इवेंट के दौरान जेक पॉल ने पहली बार WWE रिंग में कदम रखा था। उन्होंने यहां सोलो सिकोआ और द उसोज़ को कंफ्रंट किया था। फैंस को उम्मीद है कि फ्यूचर में जेक पॉल WWE में काम कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके खिलाफ जेक पॉल WWE में आने के बाद मैच लड़ सकते हैं।5&4- WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस The Usos के खिलाफ Jake Paul अपने भाई के साथ आ सकते हैंMoneykings@Moneykings7#tommyfury is going night night on February 26th #JakePaul#tommyfury is going night night on February 26th #JakePaul https://t.co/vuC7pTXHxRद उसोज़ काफी समय से टैग टीम डिवीजन के टॉप स्टार बने हुए हैं। उन्हें दोनों ही ब्रांड्स में अभी तक चैंपियनशिप के लिए कोई भी टैग टीम नहीं हरा सकी है। अपने टाइटल रन के दौरान वो कई यादगार मैचों का हिस्सा बने हैं। हालांकि, अब उन्हें एक और नई स्टोरीलाइन की जरूरत है।अगर जेक पॉल WWE में आते हैं, तो WWE उन्हें टैग टीम डिवीजन में शामिल कर सकता है। इस दौरान वो अपने भाई लोगन पॉल के साथ टैग टीम बना सकते हैं और द उसोज़ को चैलेंज कर सकते हैं। फैंस भी इस ड्रीम मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होंगे। पॉल ब्रदर्स के पास चैंपियंस बनने का भी मौका रहेगा।3- सोलो सिकोआTheRomanReignsTheGuy // Fansite For Roman Reigns@TheRomanRTheGuyFrom WWE's #RAWISXXX behind the scenes #TheBloodline 🏽🩸#RomanReigns #JeyUso #SoloSikoa #PaulHeyman8312From WWE's #RAWISXXX behind the scenes #TheBloodline ☝🏽🩸#RomanReigns #JeyUso #SoloSikoa #PaulHeyman https://t.co/xQTjItvH9GCrown Jewel 2023 इवेंट के दौरान सोलो सिकोआ और जेक पॉल एक-दूसरे के खिलाफ आ गए थे। ऐसे में अगर जेक WWE आते हैं, तो कंपनी इन दोनों ही स्टार्स को एक साथ बुक कर सकती है। सोलो सिकोआ इस समय द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा हैं और वो फैक्शन के पावरहाउस के रूप में नज़र आ रहे हैं।अगर जेक पॉल की बात करें, तो वो बॉक्सिंग की दुनिया में काफी नाम कमा चुके हैं। ऐसे में उनके और सोलो सिकोआ के बीच एक ड्रीम मैच हो सकता है। इस मैच में सभी की निगाह सोलो सिकोआ पर टिकी रहेगी कि वो कैसे जेक पॉल के पंच से खुद को बचाते हैं।2- मैट रिडलRingside News@ringsidenews_Do you miss #MattRiddle on #WWE television? ringsidenews.com/2023/01/27/mat…46026Do you miss #MattRiddle on #WWE television? ringsidenews.com/2023/01/27/mat…अगर जेक पॉल WWE में आने का प्लान करते हैं, तो कंपनी उन्हें मैट रिडल के साथ भी बुक कर सकती है। मैट रिडल इस समय भले ही इन-रिंग एक्शन से दूर हो, लेकिन फैंस उन्हें रिंग में देखना पसंद करते हैं और जल्द ही उनकी Raw में वापसी भी देखने को मिल सकती है।मैट रिडल इससे पहले MMA फाइटर भी रह चुके हैं। वो UFC में भी नज़र आ चुके हैं। ऐसे में उनके और जेक पॉल के बीच एक दमदार मैच हो सकता है। WWE उन्हें पिट फाइट में बुक कर सकता है। वो दोनों यहां बॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स का प्रदर्शन कर सकते हैं।1- WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनरWrestlelamia.co.uk@wrestlelamiaBrock Lesnar asks if he's off the air4537257Brock Lesnar asks if he's off the air https://t.co/IOEam8l0O7जेक पॉल शायद अब तक सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले बॉक्सर हैं। फैंस उन्हें रिंग में हराते हुए देखना चाहते हैं। इसी वजह से वो उनके शो पर भी आते हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें कोई भी हरा नहीं सका है। उन्होंने अभी तक 6 मुकाबले लड़े हैं, जिसमें चार में उन्होंने नॉकआउट से जीत हासिल की है।ऐसे में अगर वो WWE आते हैं, तो कंपनी उन्हें ब्रॉक लैसनर जैसे तगड़े स्टार के खिलाफ बुक कर सकती है। हाल के समय के ब्रॉक लैसनर फेस स्टार के रूप में नज़र आ रहे हैं। ऐसे में उनके और जेक पॉल के बीच एक यादगार मैच हो सकता है। इस मैच में ब्रॉक लैसनर उन्हें पनिश करते हुए हरा भी सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।