Superstars That Bloodline Can Target: WWE NXT के हालिया एपिसोड में ब्लडलाइन (Bloodline) की चौंकाने वाली अपीयरेंस देखने को मिली। उन्होंने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (Street Profits) के एक्सिऑम और नाथन फ्रेज़र के खिलाफ NXT टैग टीम चैंपियनशिप मैच में दखल दिया। उन्होंने आकर चारों स्टार्स की हालत खराब की। ऐसा लग रहा है कि ब्लडलाइन आने वाले कई हफ्तों तक NXT में नज़र आएगा। इसी वजह से सोलो सिकोआ के नेतृत्व में यह ग्रुप कुछ बड़े NXT स्टार्स को अपने निशाने पर लेते हुए नज़र आ सकता है। इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो द ब्लडलाइन के NXT में अगले निशाने हो सकते हैं।5- ब्लडलाइन द्वारा WWE NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ओबा फेमी को निशाना बनाया जा सकता है View this post on Instagram Instagram PostNXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप इस समय ओबा फेमी के पास है। वो इस टाइटल को काफी महीनों से होल्ड कर रहे हैं और कोई भी उनके डॉमिनेशन को रोक ही नहीं पा रहा है। ऐसा लग रहा है कि फेमी से चैंपियनशिप लेना मौजूदा NXT रोस्टर में किसी भी स्टार के बस की बात नहीं है। इसी वजह से ब्लडलाइन फैक्शन आगे आ सकता है। इस फैक्शन ने बड़े-बड़े स्टार्स जैसे रोमन रेंस, केविन ओवेंस, कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन की हालत खराब की है।इसी वजह से वो ओबा फेमी को टक्कर दे सकते हैं। आने वाले समय में नए ब्लडलाइन द्वारा फेमी पर हमला हो सकता है। इसके बाद ग्रुप में जेकब फाटू NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए फेमी को चैलेंज कर सकते हैं। जेकब और ओबा दोनों ही डॉमिनेंट स्टार हैं। इसी वजह से उनके बीच मैच देखने लायक होगा। जेकब में दम है कि वो फेमी के चैंपियनशिप रन को खत्म कर सकते हैं।4&3&2- WWE NXT के गैलस ग्रुप (जो कॉफी, मार्क कॉफी और वुल्फगैंग) को ब्लडलाइन के खिलाफ देखना खास होगा View this post on Instagram Instagram Postगैलस फैक्शन ने NXT UK में तबाही मचाई और इस समय NXT में काम कर रहे हैं। इस ग्रुप के जो कॉफी, मार्क कॉफी और वुल्फगैंग तीनों ही काफी डॉमिनेंट स्टार हैं और वो अपने खतरनाक रेसलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ब्लडलाइन के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जाता है। इसी वजह से अगर दो तगड़े फैक्शन आमने-सामने होंगे, तो NXT जरूर चर्चा का विषय बनेगा और WWE को ही फायदा होगा।आने वाले समय में टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू मिलकर इन पूर्व NXT UK स्टार्स पर हमला करके उन्हें निशाना बना सकते हैं। यह सभी स्टार्स टैलेंट से भरे हुए हैं और इनके बीच आने वाले कई इवेंट तक स्टोरीलाइन को खींचा जा सकता है। इसी वजह से ब्लडलाइन के लिए गैलस को निशाना बनाना एक अच्छी चीज़ हो सकती है।1- WWE NXT चैंपियन ईथन पेज को निशाना बना सकते हैं ब्लडलाइन View this post on Instagram Instagram PostNXT चैंपियनशिप इस समय ईथन पेज के पास है। वो हील के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं और उनका कैरेक्टर एंटरटेनिंग है। इसके बावजूद लग रहा है कि उनका यह टाइटल रन उतना लंबा नहीं रहेगा। इसी बीच ब्लडलाइन ने NXT में तहलका मचा दिया है। ऐसे में अब यह फैक्शन ब्रांड के टॉप चैंपियन ईथन पेज को निशाना बना सकता है। आपको पता है कि सोलो सिकोआ के कहने पर जेकब फाटू को अपनी चैंपियनशिप टांगा लोआ को देनी पड़ी थी।अभी जेकब फाटू के पास कोई चैंपियनशिप नहीं है और सोलो अपने फैक्शन को मजबूती प्रदान करने के लिए चैंपियनशिप को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे। वो इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में ब्लडलाइन द्वारा ईथन को निशाना बनाया जा सकता है और जेकब फाटू NXT चैंपियन बनने के इरादे जाहिर कर सकते हैं। फाटू को NXT का मुख्य चेहरा बनते हुए देखना जरूर खास होगा। WWE जरूर इस दिशा में जा सकता है।