Stars Can Impress Most Royal Rumble Match: WWE Royal Rumble 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट अब काफी नजदीक आ गया है। शो में होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी हैं। कुछ बड़े स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना जैसे दिग्गज एक्शन में दिखेंगे। इसके अलावा कुछ उभरते हुए स्टार्स का तगड़ा प्रदर्शन भी देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन पांच सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो 2025 के Royal Rumble मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत सकते हैं।#5 मेंस Royal Rumble मैच में WWE दिग्गज जॉन सीना दिखा सकते हैं कमालजॉन सीना का WWE में रिटायरमेंट टूर शुरू हो गया है। Raw के Netflix डेब्यू शो में आकर उन्होंने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। सीना का ये अंतिम रंबल मुकाबला होगा तो वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। हो सकता है कि वो पहले नंबर पर एंट्री करें और फिर धमाल मचाएं। वो इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस की वाहवाही लूट सकते हैं।#4 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू पर रहेंगी सभी की नज़रें View this post on Instagram Instagram Postसाल 2024 में जेकब फाटू ने शानदार डेब्यू कर खूब बवाल मचाया। अभी तक उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। वो पहली बार रंबल मैच में हिस्सा लेंगे। बहुत जल्दी उनकी एंट्री का ऐलान हो जाएगा। वो अपनी ताकत से सभी का दिल जीत सकते हैं। WWE को जरूर उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में करनी होगी। हो सकता है कि वो सबसे ज्यादा स्टार्स को एलिमिनेट कर दें।#3 विमेंस Royal Rumble मैच में WWE स्टार इयो स्काई मचा सकती हैं धमाल View this post on Instagram Instagram Postरॉयल रंबल मैच में इयो स्काई का प्रदर्शन भी इस बार जबरदस्त रहने की उम्मीद है। हो सकता है कि वो विजेता बन जाएं। स्काई ये चीज डिजर्व भी करती हैं। आप सभी जानते हैं कि इयो का रिंग में तगड़ा एक्शन रहता है। उनके कुछ मूव्स को देखकर तो फैंस चौंक जाते हैं। विमेंस रंबल मुकाबले में वो फैंस का दिल जीत सकती हैं। कंपनी को उनकी बुकिंग पर जरूर ध्यान देना चाहिए।#2 WWE स्टार सीएम पंक ने जीत की भर दी है हुंकारसीएम पंक कह चुके हैं कि वो रॉयल रंबल मैच के विजेता बनेंगे। पिछले साल वो इस कारनामे से चूक गए थे। कोडी रोड्स ने उन्हें अंत में एलिमिनेट किया था। पंक इस बार जीत के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। रिंग में वो अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को अपना दीवाना बना सकते हैं। ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग पर खास ध्यान जरूर दिया होगा।#1 क्या WWE दिग्गज रोमन रेंस बनेंगे मेंस Royal Rumble मैच के विजेता? View this post on Instagram Instagram Post2020 के बाद पहली बार रोमन रेंस रॉयल रंबल मुकाबले में हिस्सा लेंगे। फैंस इस वजह से बहुत उत्साहित हैं। वो जब मैच में एंट्री करेंगे तो उन्हें जबरदस्त पॉप मिलने वाला है। रोमन भी अपने एक्शन से किसी को निराश नहीं करेंगे। वो कुछ ऐसे कारनामे कर सकते हैं जो सभी के जेहन में हमेशा के लिए बस जाएंगी। हो सकता है कि वो मैच के विजेता बन जाएं।