WWE के इस साल के पहले पीपीवी रॉयल रंबल की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। इस बार सभी की निगाह इस शो के सबसे बड़े मैच रॉयल रंबल पर टिक गई हैं। 2018 से पहले रंबल मैच सिर्फ मेंस के लिए होता था लेकिन अब ये विमेंस के लिए भी होता है।
पिछली बार बैकी लिंच ने इस जीता और बाद में रेसलमेनिया में विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ऐसे में अब सबकी निगाह विमेंस रॉयल रंबल पर टिक गई हैं। उन्होंने मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को हराया था। इसके बाद वो स्मैकडाउन और रॉ विमेंस चैंपियन बन गई थी। तो आइये जानते हैं उन 5 बड़े सुपरस्टार्स के बारें में जिन्हें इस बार विमेंस रॉयल रंबल में सबसे बड़ी पॉप मिल सकती हैं-
#5 लीटा
लीटा WWE के इतिहास सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने पिछली बार भी विमेंस रॉयल रंबल में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने नंबर 5 के रूप में एंट्री की थी। उनकी एंट्री के दौरान फैंस का उन्हें काफी ज्यादा समर्थन मिला था। इसके अलावा WWE हमेशा से ही उन्हें कई बार बड़े मोमेंट में भी यूज़ कर चुका हैं। ऐसे में साफ़ है कि वो इस बार भी विमेंस रॉयल रंबल में हिस्सा ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने SmackDown के एपिसोड द्वारा इशारों-इशारों में बताई
फैंस अभी भी उन्हें पसंद करते हैं और उन्हें रिंग में देखना चाहते हैं। इस वजह से अगर वो इस बार भी विमेंस रॉयल रंबल में हिस्सा लेती हैं तो एक बार फिर से उन्हें विमेंस रॉयल रंबल के दौरान सबसे बड़ी पॉप मिल सकती हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि अगर वो इस बार वापस आती हैं तो WWE उन्हें किस तरह से बुक करती हैं।