5 सुपरस्टार्स जिन्होंने साल 2018 में शानदार वापसी की

<p>

WWE में एक हैरानी भरी वापसी से बढियां दृश्य शायद कुछ भी नहीं है। वो अचानक से कोई पुराना थीम म्यूजिक बजना, रैंप पर वही जानी पहचानी चाल, फिर उस सुपरस्टार का रिंग में आना और उसी पल में प्रशंसकों को पता लगता है कि वास्तव में क्या हो रहा है।

Ad

ज्यादातर मौकों पर वह सुपरस्टार पिछले कई वर्षों से नहीं देखा गया होता है या फिर किसी ने सोचा नहीं होता है कि वो उसे फिर कभी वापस देखेंगे। अगर एक सुपरस्टार की शानदार वापसी होती है वह एक ही लम्हें में पूरे पैसे वसूल कर देती है।

इस साल, हमने WWE में कुछ चौंकाने वाले रिटर्न देखे हैं। जैसे रॉ की 25वीं वर्षगांठ पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का आना और मैकमैहन फैमिली को स्टनर मारना या फिर लिटा और ट्रिश स्ट्रेटस का एवोल्यूशन पे-पर-व्यू पर मैच लड़ना। बतिस्ता का आना और ट्रिपल एच को उकसाना और कई और सारे दिग्गजों का विमेंस एवोल्यूशन, विमेंस रॉयल रम्बल, ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल, और रॉयल रम्बल में शामिल होना।

कुछ सुपरस्टार्स की वापसी बहुत खास रही। वो वापस आए और पूरे रोस्टर पर छा गए हैं। आइए देखते हैं कि ये सुपरस्टार कौन से हैं।

#5. शॉन माइकल्स

<p>

माइकल्स काफी समय पहले रैसलमेनिया 26 में रिटायरमेंट मैच का हिस्सा बनेे थे, जहां वह एक स्ट्रीक बनाम करियर मैच में अंडरटेकर से हार गए थे। यही पर उनके करियर को विराम लग गया था। हालांकि इसके बाद भी शॉन माइकल्स गेस्ट रेफरी के रोल में और प्रमोशन्स के लिए बार बार वापस आते रहें हैं, लेकिन उन्होंने रैसलर के तौर पर वापसी नहीं की थी।

Ad

इस बार उन्होंने रिंग में भी वापसी की। पहले तो सुपर शो डाउन के दौरान उन्होंने केन और टेकर पर हमला बोला और इसके बाद आधिकारिक तौर पर क्राउन ज्वैल पे-पर-व्यू पर अपनी वापसी की। उन्होंने ट्रिपल एच के साथ मिल कर केन और टेकर को हराया। शायद हम उन्हें आगे भी लड़ते हुए देख सकते हैं।

Get WWE News in Hindi Here

#4. बॉबी लैश्ले

Enter ca

एक पूर्व ECW वर्ल्ड हैवीवेट और US चैंपियन, बॉबी लैश्ले का रिलीज होना अजीब था। उनका 2007 में अच्छा रन रहा था और जॉन सीना के साथ एक रोमांचक झगड़ा कर रहा था। लेकिन चोट के कारण बाहर रहने के बाद 2008 में उनको रिलीज कर दिया गया।

Ad

एक दशक बाद कंपनी के पास लौटने पर लैश्ले ने रैसलमेनिया के बाद रॉ पर अपनी वापसी की। इलायस पर हमला किया।उन्होंने रोमन रेंस को भी साफ तरीके से हराया और लैसनर से मैच के लिए भी मुकाबला किया। उनको अच्छा पुश मिला और वह प्रभावी भी दिखे हैं।

अब एक हील के तौर पर लियो रश के साथ जोड़ी बना कर वह काफी मजेदार दिख रहें है। वह लगातार मैच जीतते जा रहें हैं और काफी बार उन्हें लियो रश भी मदद कर रहें हैं। रोमन रेंस की अनुपस्थिति में वह बड़े पुश के दावेदारों में से एक हैं।

#3. डेनिएल ब्रायन

<p>

अप्रैल 2016 में ब्रायन का रिटायरमेंट हालिया कुश्ती इतिहास में (रोमन रेंस की विदाई के अलावा) सबसे दुखद क्षण था। WWE के टॉप पर अचानक ही पहुंच जाने के बाद डेनियल ब्रायन की सिर की चोटें उनके करियर को ले डूबी और उन्हें अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करने के लिए मजबूर किया गया। ब्रायन स्वयं भावनात्मक रूप से बहुत दुखी थे और लाखों प्रशंसकों को भी बेहद निराश छोड़ दिया था।

Ad

तमाम कयासों और विवादों के बीच ब्रायन ने रैसलमेनिया पर शानदार वापसी की। वो शानदार 'यस किक्स', वो 'रनिंग नी' और यस लॉक सब दोबारा से देखने को मिला। हालांकि ब्रायन बीच में फ़िके पडं गए थे। लेकिन एजे स्टाइल्स के खिलाफ हील टर्न के बाद उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। यह बिल्कुल यस मूवमेंट जितना ही लोकप्रिय है भले ही यह उसका उल्टा है। अब ब्रायन काफी दिलचस्प लग रहे है और WWE चैंपियन के रूप में उनके पास आगे अच्छा समय है।

#2. रे मिस्टीरियो

<p>

अमेरिका में (बिना किसी शक) सबसे बड़े मास्क सुपरस्टार रे मिस्टीरियो ने WWE में सब कुछ किया है। एक पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई, वर्ल्ड हवीवेट, टैग टीम, और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, रे मिस्टीरियो एक बार के रॉयल रंबल विजेता भी है। उनके ज्यादार मैच ऐतिहासिक होते हैं।

Ad

चोटों के कारण 2015 में उनके कंपनी छोड़कर जाने के बाद कई प्रशंसकों ने कभी भी अल्टीमेट अंडरडॉग के वापस आने की उम्मीद नहीं की थी। लेकिन इस साल जनवरी रॉयल रंबल में मिस्टीरियो ने एक बहुत अच्छी शेप में एक हैरानी भरी वापसी की। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में फिर से लौटने पर मिस्टीरियो ने एक बार फिर दिखाया कि वह इस बिजनेस में दशकों तक रहने के बावजूद कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

हाल ही में उन्होंने एक फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। वह स्मैकडाउन पर लगातार मैचेस दे रहे है। वह रैंडी ऑर्टन के साथ फिउड में हैं। प्रशंसकों को 2019 में मिस्टीरियो से बहुत अधिक उम्मीदें हैं।

#1 ड्रू मैकइंटायर

Ent

जब 2014 में WWE द्वारा ड्रू मैकइन्टायर को रिलीज कर दिया गया था, स्कॉट्समैन ने इसे सबसे अच्छी चीज के रूप में बताया था जो उनके साथ हो सकती थी।

Ad

एक जॉबर के रूप को पीछे छोड़कर, इंडी सर्किट में काफी नाम कमाकर, मैकइन्टायर 2017 में एक अलग रैसलर के रूप में के रूप में लौट आए। NXT खिताब पर कब्जा कर लिया और मेन रोस्टर पर लौटने के लिए अपना दावा ठोका।

फिर 2018 में टाइटस वर्ल्ड वाइड पर हमला करके मेन रोस्टर पर शानदार वापसी की। फिर उन्होंने शील्ड को तोड़ा, कर्ट एंगल को नीचा दिखाया और बाकी हील रैसलर्स के साथ मिल कर ब्रॉन स्ट्रोमैन का भी हाथ तोड़ दिया। वह इस समय रॉ को अपने हिसाब से चला रहे हैं और WWE का भविष्य माने जा रहे हैं। आने वाले समय में वह यूनिवर्सल चैंपियनशिप के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications