रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने पहले ही एपिसोड के लिए कई बड़ी चीज़ों का ऐलान कर दिया है। Raw के एपिसोड में बड़ा सुधार देखने को मिला है। पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले अब शोज़ रोचक और देखने लायक रहे हैं। WWE इस चीज़ को जारी रखना चाहेगा। इस वजह से Raw में कई बड़ी चीज़ें हो सकती हैं।पिछले हफ्ते गोल्डबर्ग की चौंकाने वाली वापसी हुई थी। इसके अलावा शो के अंदर मेन इवेंट में बड़ा सरप्राइज देखने को मिला था। जॉन सीना ने Raw के एपिसोड की शुरुआत की थी। कहा जा सकता है कि वो एपिसोड कई सारे बड़े सरप्राइज और शॉक्स से भरा हुआ था। इसी वजह से हर कोई Raw की बात कर रहा था।On May 18th, Nikki Cross was a random lumberjack on Raw. Seemingly because she was bored of being sat in catering.63 days later - after pitching a new gimmick and getting it over - she’s the Raw Women’s Champion.Lovely stuff. pic.twitter.com/EFUQU0cdks— Luke Owen (@ThisisLukeOwen) July 20, 2021WWE के पास Raw के एपिसोड को रोचक बनाने के लिए कई अच्छे तरीके हैं। वो कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इससे सभी फैंस के बीच यह एपिसोड चर्चा का विषय बन जाएगा। साथ ही WWE को फायदा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- Raw में कैरियन क्रॉस गुस्से में आकर जैफ हार्डी पर काफी आसानी से जीत दर्ज करेंJEFF HARDY HAS JUST PINNED THE #WWENXT CHAMPION KARRION KROSS!!!!!!AND NO MORE WORDS IS BACK! pic.twitter.com/9XlLf3dBtQ— WWE (@WWE) July 20, 2021पिछले हफ्ते कैरियन क्रॉस का डेब्यू देखने को मिला था। इस दौरान उनका सामना जैफ हार्डी से हुआ था लेकिन उन्हें इस मैच में चौंकाने वाली हार मिली। किसी ने उनकी हार की उम्मीद नहीं की थी। अपनी हार के बाद क्रॉस ने बताया था कि वो जैफ हार्डी की बुरी हालत कर देंगे। अब Raw के एपिसोड में कैरियन क्रॉस और जैफ हार्डी का मैच देखने को मिल सकता है।इस मैच में WWE अपने सभी प्रशंसकों को चौंका सकता है। अगर इस मैच में कैरियन क्रॉस गुस्से में आकर जैफ हार्डी की बुरी हालत कर देते हैं और उन्हें कुछ ही सेकंड्स में पराजित कर देते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE इस बड़े स्टार को अब शायद ही कमजोर दिखाना चाहेगा।