स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों का ऐलान नहीं किया है। अभी सिर्फ एक सैगमेंट ही बुक किया गया है। WWE अपने समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी के लिए हाइप बनाना चाहेगा और इसके लिए स्टोरीलाइंस आगे बढ़ सकती हैं।SmackDown के अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस और द उसोज़ ने मिलकर फिन बैलर की बुरी हालत कर दी थी। इसके साथ ही जॉन सीना SmackDown में दिखाई नहीं दिए थे। SmackDown विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन आगे बढ़ी और ऐज का एक जबरदस्त प्रोमो सैगमेंट भी बुक किया गया था।"When @WWERollins gets here tonight, he can meet me out in the ring..."#SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/D7EhF7FmJg— WWE (@WWE) August 7, 2021अगर WWE को SmackDown के अगले एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे यह एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में सैथ रॉलिंस एक बार फिर ऐज पर हमला करें"At the end of the day, you're just 'Edge Light,' kid." 😮#SmackDown @EdgeRatedR @WWERollins pic.twitter.com/GopfwRyNQC— WWE (@WWE) August 7, 2021कुछ हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ऐज पर बुरी तरह हमला किया था। पिछले हफ्ते ऐज ने प्रोमो कट किया था और यहां सैथ रॉलिंस के बारे में बात की थी। सैथ SmackDown में मौजूद नहीं थे और वो सिर्फ बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। इसके बाद उनके बीच SummerSlam के लिए आधिकारिक रूप से मैच तय हो गया था। अब SmackDown के एपिसोड में उनकी दुश्मनी आगे बढ़ सकती है।SmackDown में एक बार फिर ऐज का प्रोमो सैगमेंट देखने को मिल सकता है। इस दौरान सैथ रॉलिंस नजर आ सकते हैं। वो आकर ऐज के साथ बहस कर सकते हैं। इसके बाद वो दिग्गज पर फिर बुरी तरह हमला करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान वो कुछ हथियारों का भी इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर SmackDown में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE को अब उनकी स्टोरीलाइन में कुछ अलग जरूर करना होगा।