स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE ने एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, एपिसोड जरूर ही रोचक रहने वाला है। पिछले हफ्ते WWE ने जबरदस्त काम किया था। इस हफ्ते भी प्रशंसक प्रभावित हो सकते हैं। समरस्लैम (SummerSlam) के लिए कुछ मैचों का ऐलान हो सकता है।SmackDown के अंतिम एपिसोड में कई सारे शॉक्स देखने को मिले थे। फिन बैलर की जगह जॉन सीना ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया था। इसके साथ ही साशा बैंक्स की चौंकाने वाली वापसी और बड़ा हील टर्न देखने को मिल गया है। ऐज पर सैथ रॉलिंस द्वारा बुरी तरह हमला देखने को मिल गया था। कहा जा सकता है कि शॉक्स और सरप्राइज की वजह से एपिसोड यादगार बना।Bars. 👊🎤"You didn't reject me because of how I look, you're afraid to fight me because of how I'd make you look." #SmackDown @JohnCena @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/8zPYsxt2D4— WWE (@WWE) July 31, 2021अगर WWE को SmackDown का एपिसोड खास और रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे यह एपिसोड सभी प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- WWE SmackDown में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मल्टी-पर्सन मैच तय होKing @ShinsukeN, @WWEBigE & @WWECesaro pick up the win in a CHAOTIC Six-Man Tag Team Match on #SmackDown! pic.twitter.com/98sjEAO7Sq— WWE (@WWE) July 31, 2021अपोलो क्रूज का टाइटल रन अब तक शानदार रहा है। हालांकि, पिछले दो हफ्ते से वो कई सारे सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दे रहे हैं। पिछले हफ्ते बिग ई, सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा ने टीम बनाकर अपोलो क्रूज, रॉबर्ट रूड और डॉल्फ ज़िगलर का सामना किया था। SummerSlam करीब आते जा रहा है और अब तक क्रूज के लिए कोई विरोधी नहीं मिला है।SmackDown में WWE एक बड़े मैच का ऐलान कर सकता है। एडम पीयर्स और सोन्या डेविल एपिसोड के दौरान क्रूज को बता सकते हैं कि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए SummerSlam में मल्टी-पर्सन मैच होगा। WWE एक लैडर मैच या एलिमिनेशन मैच तय कर सकता है। अगर ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। पिछले हफ्ते टैग टीम मैच में मौजूद सभी सुपरस्टार्स SummerSlam के लिए एक-दूसरे के विरोधी बन सकते हैं।