रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) पीपीवी के लिए हर एक फैन इंतजार कर रहा है। रेसलमेनिया (WrestleMania) में कंपनी को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद WrestleMania Backlash की घोषणा की गई थी। WWE ने पीपीवी के नाम में बड़ा बदलाव किया है और उम्मीद है कि पीपीवी भी खास बनेगा। WWE ने अबतक 6 मैचों की घोषणा कर दी हैं।इस इवेंट में दोनों मुख्य चैंपियनशिप डिफेंड होगी। इसके साथ ही अन्य टाइटल मैच और सिंगल्स मैचों का आयोजन भी किया जाने वाला है। Backlash पीपीवी का काफी बड़ा इतिहास रहा है। ये इवेंट WWE के लिए सफल रहा है और यहां कई यादगार मैच देखने को मिले हैं। WWE उम्मीद करेगा कि पीपीवी के नए नाम के साथ ही ये भी सफल हो जाएं।Who's ready for this Alexa Bliss v Charlotte Flair feud??🖐️ pic.twitter.com/9cey56nEJj— ✨#PLAY😈PAIN ✨Alexa Bliss Fan Account (@Era_Of_Bliss) May 11, 2021ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस और सिजेरो के बीच WWE WrestleMania Backlash के लिए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच बुक किया गयाWWE अक्सर बड़े इवेंट्स में शॉक्स और सरप्राइज प्लान करता है। इससे इवेंट चर्चा का विषय बन जाता है। WrestleMania Backlash को भी WWE खास बनाना चाहेगा और इसके लिए उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania Backlash में हो सकती हैं।5- WWE WrestleMania Backlash में शार्लेट फ्लेयर विमेंस चैंपियन बन जाएं4 years later...Is Alexa Bliss ready for revenge on Charlotte Flair ⁉️ pic.twitter.com/wh2gWMfcpk— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) May 11, 2021रिया रिप्ली अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर और असुका के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। हाल ही में रिया रिप्ली ने WrestleMania में Raw विमेंस चैंपियनशिप को जीता था। अब वो दो दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड करने वाली हैं। हर किसी का मानना है कि रिया चैंपियन बनी रहेंगी।ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania Backlash: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणीइसके बावजूद WWE अपने फैंस को यहां एक बड़ा शॉक दे सकता है। अगर शार्लेट फ्लेयर चैंपियन बनती हैं तो हर एक फैन सरप्राइज हो जाएगा। एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर के बीच दुश्मनी टीज़ हुई है। ऐसे में WWE अपने विमेंस टाइटल को इस स्टोरीलाइन में डालने के लिए निर्णय ले सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।