5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए कोई घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद ये रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड होगा। इसके चलते WWE कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- WrestleMania के बाद Raw के बेहद खराब एपिसोड पर भड़के फैंस, WWE देखना बंद करने की दी धमकी

अगर WWE को WrestleMania के बाद SmackDown के एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज और शॉक्स प्लान करने होंगे। इससे फैंस का मजा शो को लेकर बना रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- SmackDown में एडम कोल का डेब्यू हो

WrestleMania के बाद हमेशा ही नए सुपरस्टार्स मेन रोस्टर का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में इस बार एडम कोल मेन रोस्टर पर आ सकते हैं। दरअसल, उन्होंने NXT में काफी ज्यादा सफलता हासिल कर ली हैं और उनकी दुश्मनी का अंत हो गया है। साथ ही उनकी प्रसिद्ध टीम अनडिस्प्यूटेड एरा भी टूट चुकी हैं। ऐसे में उनका मेन रोस्टर पर आप डेब्यू देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: पूर्व चैंपियंस की चौंकाने वाली वापसी, मेन इवेंट में दिग्गज पर हुआ जबरदस्त अटैक

वो SmackDown में डेब्यू करते हुए किसी मिड-कार्ड सुपरस्टार के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं। कोई भी उम्मीद नहीं कर रहा है कि एडम कोल का डेब्यू हो सकता है। Raw में भी कोई NXT डेब्यू नहीं हुआ था। ऐसे में अगर एडम कोल अचानक से आते हैं तो ये काफी बड़ा सरप्राइज होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- बैला ट्विन्स की चौंकाने वाली वापसी हो

बेली ने WrestleMania में कुछ मौकों पर इंटरफेयर किया था। खैर, एक सैगमेंट देखने को मिला था जहां बेली पर बैला ट्विन्स ने जबरदस्त तरीके से हमला किया था। साथ ही उन्होंने यहां निकी बैला की बेइज्जती करने की कोशिश की थी। ऐसे में SmackDown में उनकी वापसी देखने को मिल सकती हैं।

वो SmackDown में आकर बेली के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकती हैं। फैंस इस चीज़ से शॉक हो जाएंगे क्योंकि कोई भी हॉल ऑफ फेमर्स की वापसी की उम्मीद नहीं कर रहा है। इसके बावजूद वो एक बार फिर आकर पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन बेली की बुरी हालत कर सकती हैं।

3- सिजेरो पर सैथ रॉलिंस द्वारा हमला हो

सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच WrestleMania में मैच देखने को मिला था। इस मैच में सिजेरो ने जीत दर्ज की थी और सैथ को पराजित कर दिया था। सैथ को इसपर भरोसा नहीं था और WrestleManai जैसे बड़े इवेंट में दिग्गज को पराजित करना आसान काम नहीं है। इसके बावजूद सिजेरो ने काफी अच्छा काम किया और जीत दर्ज की।

दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन जारी रह सकती हैं। सैथ रॉलिंस अपनी बड़ी हार पर गुस्से में दिखाई दे सकते हैं। साथ ही सिजेरो पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये काफी बड़ा सरप्राइज होगा। सबको लग रहा है कि अब उनकी दुश्मनी खत्म होगी। इसके बावजूद अगर सैथ हमला करेंगे तो फैंस को शॉक मिलेगा।

2- साशा बैंक्स SmackDown में बियांका ब्लेयर को बधाई दें

साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच WrestleMania नाईट 1 के मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। इस दौरान दोनों ही सुपरस्टार्स ने जबरदस्त मैच दिया और अंत में जाकर बियांका ब्लेयर को जीत मिली थी। साथ ही उन्होंने इतिहास बनाते हुए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था।

SmackDown में उनकी सबसे बड़ी दुश्मन साशा बैंक्स सबको चौंका सकती हैं। अगर SmackDown में बैंक्स नई चैंपियन बियांका ब्लेयर से बुरा बर्ताव करने के बजाय उन्हें अपनी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देती हैं। साथ ही उनका हाथ ऊँचा करती हैं तो ये काफी बड़ा सरप्राइज होगा।

1- ऐज एक सिंगल्स मैच की मांग करें और रोमन रेंस इसे स्वीकारें

रोमन रेंस ने WrestleMania 37 की नाईट 2 में डेनियल ब्रायन और ऐज दोनों को पराजित करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की थी। खैर, ऐज एक बार फिर मैच की मांग कर सकते हैं। उन्होंने Royal Rumble जीता था। इसके बावजूद उन्हें सिंगल्स मैच नहीं मिला। ऐसे में वो SmackDown में मैच की मांग कर सकते हैं।

ऐसे में रोमन रेंस अगर उनके इस चैलेंज को स्वीकार लेते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन दोनों को एक-साथ पिन किया था। ऐसे में अगर उन्हें इसके बावजूद भी ऐज से चैलेंज मिलता है और वो इसके लिए मान जाते हैं तो ये काफी बड़ा सरप्राइज होगा। फैंस उनके बीच सिंगल्स मैच जरूर देखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी खतरनाक चोट से उनका करियर बर्बाद होते-होते रह गया

Quick Links