रॉ (Raw) का एपिसोड काफी ज्यादा अहम था। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद Raw के एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। देखा जाए तो एपिसोड उतना खास नहीं रहा। खैर, कुछ अच्छे मैच देखने को मिले। आइए Raw में हुए सभी मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर डालते हैं।- Raw में बॉबी लैश्ले vs रिडलएक फुटेज दिखाई गई जहां रिडल ने कहा कि बॉबी लैश्ले के अनुसार उन्हें कोई भी चैलेंज कर सकता है। इस दौरान लैश्ले ने उन्हें सबक सिखाने की कोशिश थी। यहां से मैच तय हुआ। मैच शुरू होने के पहले ही बॉबी लैश्ले ने रिडल पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। बाद में मैच शुरू हुआ और ज्यादातर समय लैश्ले ने दबदबा बनाए रखा। कुछ मौकों पर रिडल को मौका जरूर मिला लेकिन अंत में जाकर ऑल माइटी ने रिडल को हर्ट लॉक में फंसाया और रिडल ने इसपर टैपआउट कर दिया।नतीजा: बॉबी लैश्ले को जीत मिलीIt's #WWERaw after #WrestleMania!#WWEChampion @fightbobby has a challenge from @SuperKingofBros. 👀 pic.twitter.com/mt31mqz5eh— WWE (@WWE) April 13, 2021DOMINANCE.#WWERaw pic.twitter.com/xSTNfgSA6z— WWE (@WWE) April 13, 2021Raw में बैकस्टेज रिया रिप्ली का इंटरव्यू लिया। उन्होंने अपनी जीत के बारे में बात की और कहा कि वो असुका के लिए पहले से तैयार थीं। - Raw में वाइकिंग रेडर्स vs सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिनसेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन को बड़ा शॉक मिला। लगभग 7 महीनों के बाद वाइकिंग रेडर्स ने अपनी वापसी की है और उन्होंने पूर्व चैंपियंस का सामना किया। ये टैग टीम मैच जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स से भरा हुआ था। मैच में वाइकिंग रेडर्स ने काफी अच्छा काम किया और अपनी ताकत दिखाई। अंत में उन्होंने वाइकिंग एक्सपीरियंस की मदद से मैच जीत दर्ज की।नतीजा: वाइकिंग रेडर्स को जीत मिलीThe VIKING RAIDERS are back on #RAWAfterMania!@Erik_WWE & @Ivar_WWE clash with @CedricAlexander & @Sheltyb803 right now on #WWERaw! pic.twitter.com/bOzuhlNCle— WWE (@WWE) April 13, 2021Feelgood #RAWAfterMania moment.Welcome back!! pic.twitter.com/x50GZu0qQB— WWE Universe (@WWEUniverse) April 13, 2021Raw में असुका का इंटरव्यू हुआ और उन्होंने एक बार फिर Raw विमेंस चैंपियन बनने का दावा। किया। - Raw में शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंटशार्लेट फ्लेयर ने WrestleMania में न होने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले टाइटल के लिए चैलेंज किया था लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला। साथ ही उन्होंने रिया रिप्ली को ताने मारे। इसके अलावा उन्होंने हर एक विमेंस डिवीजन की सुपरस्टार से खुद को बेहतर बताया। फ्लेयर ने कहा कि लोग उन्हें मौका छीनने वाली कहते हैं लेकिन वो इसके लिए माफी नहीं मांगेगी। उन्होंने बताया कि वो सालों से मेहनत कर रही हैं और उन्हें इसका श्रेय कभी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि असुका से मैच के बाद वो रिया रिप्ली को चैलेंज करने वाली हैं।"That opportunist @RheaRipley_WWE challenged @WWEAsuka and defeated her at #WrestleMania! Out with the old... in with the NEW!"#WWERaw pic.twitter.com/ekdCK5lqbA— WWE (@WWE) April 13, 2021"Enjoy your title match that I should have been in!"*mic drop*#WWERaw pic.twitter.com/OJMZYPZZBf— WWE (@WWE) April 13, 2021- Raw में रिया रिप्ली vs असुका (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच)विमेंस चैंपियनशिप के लिए Raw में रीमैच देखने को मिला। मैच शानदार रहा और दोनों ही सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा काम किया। कई मौकों पर लगा कि मैच का अंत हो जाएगा। इसके बावजूद दोनों ही सुपरस्टार्स हार नहीं मान रही थीं। मैच में एक समय आया जब वो रिंगसाइड पर आकर लड़ने लगी। इस दौरान शार्लेट फ्लेयर ने अचानक से एंट्री की और असुका समेत रिया रिप्ली पर हमला किया। इसके चलते मैच का अंत DQ से हो गया।नतीजा: DQ की वजह से मैच खत्म हुआ.@WWEAsuka continues to FIGHT!#WWERaw pic.twitter.com/tpKM0borpd— WWE (@WWE) April 13, 2021STATEMENT. MADE.#TheQueen just took out @RheaRipley_WWE & @WWEAsuka!#WWERaw pic.twitter.com/9bT8bQb7ue— WWE (@WWE) April 13, 2021Raw में बैकस्टेज द मिज़ और जॉन मॉरिसन दिखाई दिए। इस दौरान द मिज़ अपनी पत्नी मरिस के साथ चले गए। बैकस्टेज नाया जैक्स और शायना बैजलर WrestleMania में हुए मैंडी रोज का बोच देख रही थीं और बार-बार इसका मजाक बना रही थी। मैंडी रोज ने एंट्री की और जैक्स ने बैजलर को भेज दिया। इसके बाद मैंडी ने जैक्स को समझाने की कोशिश की और फिर डैना ब्रुक के साथ मिलकर उन्होंने नाया पर हमला किया। - Raw में एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंटRaw में एलेक्सा ब्लिस ने अपनी कहानी बताई और कहा कि उन्हें द फीन्ड ने बंधी बनाया। साथ ही उन्हने बदल दिया। उन्होंने बताया कि वो डार्कनेस को मिटाना नहीं चाहती। खैर, अंत में ब्लिस ने अपनी दोस्त लिली से मिलाया जो एक डॉल थी। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ कहानी शुरू होने वाली हैं।Welcome to #AlexasPlayground!#WWERaw pic.twitter.com/cowTCraXBh— WWE (@WWE) April 13, 2021Say hello to @AlexaBliss_WWE's newest friend, Lily!#WWERaw#RAWAfterMania pic.twitter.com/QoRURjKFOS— WWE (@WWE) April 13, 2021- Raw में मिज़ टीवी का सैगमेंटउन्होंने मरिस को स्पेशल गेस्ट के रूप में बुलाया। उन्होंने बताया कि WrestleMania में हार के बावजूद वो सबसे चर्चित नाम है। मिज़ ने अपने 'मिज़ एंड मिसेस' टीवी शो को हाइप किया। उन्होंने बैड बनी की तारीफ की और कहा कि उनकी वजह से बैड बनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। डेमियन प्रीस्ट ने एंट्री की और कहा कि बनी की सफलता का श्रेय सिर्फ बनी को ही मिलेगा। द मिज़ ने उसके बाद डेमियन प्रीस्ट को चैलेंज किया और जॉन मॉरिसन ने चैलेंज करने की इच्छा जताई। दोनों आपस में प्रीस्ट से मैच लड़ने को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान मरिस ने उन्हें हैंडीकैप मैच लड़ने का विकल्प दिया। सैगमेंट के बाद ही मैच शुरू हुआ।What airs TONIGHT on @USA_Network at 11pm ET?#MizandMrs@mikethemiz @MaryseMizanin pic.twitter.com/eaPh9BgGGc— WWE (@WWE) April 13, 2021We've got ourselves a 2-on-1 #HandicapMatch on #WWERaw NEXT!@ArcherOfInfamy vs. @mikethemiz & @TheRealMorrison pic.twitter.com/Vs5jG4hDha— WWE (@WWE) April 13, 2021- Raw में डेमियन प्रीस्ट vs द मिज़ और जॉन मॉरिसन (हैंडीकैप मैच)मैच में शुरुआती समय के दौरान डेमियन प्रीस्ट का पलड़ा भारी रहा था। उन्होंने काफी समय तक अपने दम पर मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। वो अकेले ही द मिज़ और जॉन मॉरिसन पर भारी पड़ रहे थे। खैर, अंत में मरिस की इंटरफेरेंस हुई और इसके चलते ही द मिज़ ने रोल-अप की मदद से जीत दर्ज की।नतीजा: द मिज़ और जॉन मॉरिसन को जीत मिली।😲😲😲#WWERaw pic.twitter.com/HWCvkFm4Cz— WWE (@WWE) April 13, 2021😳😳😳😳😳😳#WWERaw pic.twitter.com/cXh53sIFIC— WWE (@WWE) April 13, 2021Raw में बैकस्टेज नाया जैक्स और शायना बैजलर का इंटरव्यू लिया गया। नाया जैक्स ने बताया कि वो मैंडी रोज और डैना ब्रुक से बदला लेंगी। - Raw में नाया जैक्स और शायना बैजलर vs मैंडी रोज और डैना ब्रुकमैच के पहले ही शायना और नाया से बोच हो गया। नाया जैक्स और शायना बैजलर का पलड़ा मैच में शुरुआत से ही भारी रहा। उन्होंने काफी समय तक फेस सुपरस्टार्स की हालत बुरी करके रखी थी। कुछ ऐसे मौके आए जब मैंडी और डैना ने शानदार प्रदर्शन किया। खैर, नाया जैक्स रिंग में चढ़ते समय गिर गई और इसे देखकर मैंडी और डैना हँसने लगी। मैंडी रोज और डैना ब्रुक हील सुपरस्टार्स का मजाक बनाते हुए रिंग में बाहर चली गई। साथ ही काउंटआउट से मैच खत्म हुआ और नाया-शायना को जीत मिली।नतीजा: नाया जैक्स और शायना बैजलर को काउंटआउट से जीत मिली- Raw में MVP का सैगमेंटMVP ने बताया कि बॉबी लैश्ले आने वाले हैं। इस दौरान MVP ने लैश्ले की तारीफ की और टाइटल डिफेंस को लेकर चर्चा की। ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की और रीमैच की मांग की। इसके अलावा ब्रॉन स्ट्रोमैन आए और बताया कि उन्हें शेन मैकमैहन पर एक बड़ी जीत मिली हैं। साथ ही रैंडी ऑर्टन ने भी WrestleMania में बड़ी जीत दर्ज की। तीनों ही मैच की मांग कर रहे थे। एडम पियर्स ने एंट्री की और तीनों के बीच मैच तय कर दिया। इस दौरान विजेता को बॉबी लैश्ले के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलेगा।"Nothing around here is given. Everything must be EARNED!"#WWERaw pic.twitter.com/61xy6Tk86F— WWE (@WWE) April 13, 2021It's no more MIND GAMES for @RandyOrton!It's now all about being the Legend Killer, the Viper, the Apex Predator and to become WWE Champion!#WWERaw pic.twitter.com/AKaHMT4luo— WWE (@WWE) April 13, 2021Raw में बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन दिखाई दिए। उन्होंने ट्रिपल थ्रेट मैच में जीत दर्ज करने का दावा दिया। - Raw में न्यू डे vs इलायस और जैक्सन राइकरइलायस अपने दोस्त शेन मैकमैहन के लिए गाना गाने वाले थे। इसके बावजूद उनके गिटार में से अजीब आवाज आने लगी। इसके बाद पता चला कि ये हरकत न्यू डे ने की है। खैर, न्यू डे ने इसके बाद एंट्री की और दोनों ही सुपरस्टार्स की बुरी तरह बेइज्जती की। खैर, मैच शुरू हुआ। दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा काम किया। इलायस और राइकर की जोड़ी ने प्रभावित किया। इसके बावजूद न्यू डे ने अंत में जीत दर्ज की।नतीजा: न्यू डे को जीत मिलीCome on grab your friends...#WWERaw pic.twitter.com/QUpNuvsoij— WWE Universe (@WWEUniverse) April 13, 2021New Day Grâce!#WWERaw pic.twitter.com/w5MpwCDy0z— WWE (@WWE) April 13, 2021- Raw में फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंटकाफी समय बाद फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने एलेक्सा ब्लिस के बारे में बात की। इस दौरान रैबिट ने कहा कि ब्लिस के बिना उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि वो खुद को अलग तरीके से महसूस कर रहे हैं। इस दौरना उन्होंने बताया कि वो फायरफ्लाई फन हाउस में काफी सुधार करेंगे और इसे खास बनाएंगे।- Raw में ड्रू मैकइंटायर vs ब्रॉन स्ट्रोमैन vs रैंडी ऑर्टन (विजेता को WrestleMania: Backlash में WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा)तीनों ही सुपरस्टार्स के बीच ये मैच जबरदस्त रहा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। ऑर्टन और ड्रू को मिलकर काम करना पड़ा लेकिन ब्रॉन ने अपनी ताकत दिखाई। साथ ही कुछ हथियारों का भी उपयोग किया। मैच आगे बढ़ता रहा और रैंडी ऑर्टन ने उन्हें डीडीटी लगाया। खैर, इसके बाद ऑर्टन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन पर RKO लगाया और उन्हें पिन करने की कोशिश की। खैर, ड्रू मैकइंटायर ने पिन के बीच ही क्लेमोर किक लगाई और पिन करते हुए जीत दर्ज की।नतीजा: ड्रू मैकइंटायर को जीत मलीमैच के बाद ड्रू मैकइंटायर सेलिब्रेट करने लगे और MVP ने एंट्री की। पीछे से आकर रेट्रीब्यूशन के पूर्व सुपरस्टार्स मेस और टी-बार ने मैकइंटायर पर हमला किया।RKO!#WWERaw pic.twitter.com/06FDjnTapw— WWE (@WWE) April 13, 2021.@DMcIntyreWWE is going to #WrestleManiaBacklash!!#WWERaw pic.twitter.com/AhD0yUtp8V— WWE (@WWE) April 13, 2021.@TBARRetribution & @RETRIBUTIONMACE just took out @DMcIntyreWWE on #WWERaw! pic.twitter.com/AH4qEOuCgm— WWE (@WWE) April 13, 2021इस तरह से Raw के एपिसोड का अंत हुआ