5 सुपरस्टार्स जिनका WWE ने खराब तरीके से उपयोग करके खुद का नुकसान किया

WWE
WWE

WWE में काफी सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। इसके बावजूद हर एक स्टार को बड़ी सफलता नहीं मिलती हैं। कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स आगे जाकर नाम कमाते हैं और दिग्गजों की गिनती में आते हैं। इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स को सफल नहीं मिल पाती हैं क्योंकि उनमें टैलेंड की कम होती हैं जबकि कुछ सुपरस्टार्स टैलेंटेड होने के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- 4 फेमस AEW सुपरस्टार्स जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में कदम रखना चाहिए

पिछले कुछ सालों में कई ऐसे सुपरस्टार्स थे जिनके पास काफी टैलेंट था। इसके बावजूद भी WWE के अंदर उन्हें जबरदस्त तरीके से सफल नहीं मिल पाई। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 बड़े और टैलेंटेड सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका WWE के बेहद खराब तरीके से उपयोग किया।

5- पूर्व WWE सुपरस्टार मुहम्मद हसन

Ad

WWE में समय-समय पर विवाद होते रहे ऐन। इस दौरान सालों पहले एक कैरेक्टर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया था। दरअसल, WWE ने मुहम्मद हसन को एक अरब-अमेरिकी का कैरेक्टर दिया था और वो इसमें जबरदस्त तरीके से काम कर रहे थे। WWE के अंदर ऐसे हील कैरेक्टर्स को काफी ज्यादा हेट मिलती हैं।

उनका करियर काफी अच्छे से आगे बढ़ रहा था। इसके बावजूद उस समय लंदन में बॉम्ब फटने का बड़ा हादसा देखने को मिला था। इसके चलते हगर कोई काफी ज्यादा डर गया था। मुहम्मद हसन उसी तरह का कैरेक्टर निभा रहे थे। ऐसे में WWE को लगा कि इस कैरेक्टर से उनकी छवि खराब होगी और एक बड़ा विवाद बन सकता है।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र में बड़ी महिला से शादी हुई और 2 जिनकी पत्नी की उम्र उनसे काफी कम है

साथ ही इस कैरेक्टर का नकारात्मक तरीके से प्रभाव भी पड़ रहा। इसके चलते WWE ने बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें रिलीज कर दिया। असल में WWE ने प्लान्स बनाए थे कि हसन वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन को हराकर चैंपियन बन जाएंगे। खैर, WWE को इस टैलेंटेड सुपरस्टार को रिलीज करना पड़ा। WWE को जरूर बड़ा नुकसान हुआ।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- रायबैक

Ad

रायबैक काफी ज्यादा टैलेंटेड सुपरस्टार थे। उन्होंने WWE में आते ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रायबैक के पास टॉप स्टार बनने के लिए सारे गुण थे। उनके पास अच्छी बॉडी और जबरदस्त लुक्स थे। साथ ही वो शानदार तरीके से रेसलिंग करते थे और उनके मैच देखने में काफी मजा आता था।

इसके बावजूद भी इस सुपरस्टार को WWE में सही तरह से पुश नहीं किया। वो इस समय के गोल्डबर्ग बन सकते थे। खैर, रायबैक के WWE के साथ थोड़े मतभेद रहे थे। इसके चलते उन्हें कभी बड़ा पुश नहीं मिल पाया। साथ ही उन्हें बाद में WWE ने रिलीज भी कर लिया। वो एक बेहतर वर्ल्ड चैंपियन साबित हो सकते थे।

3- डेमियन सैंडो

Ad

डेमियन सैंडो के पास भी रायबैक की तरह एक सफल सुपरस्टार बनने के सारे गुण थे। इसके बावजूद WWE की खराब बुकिंग ने इस सुपरस्टार का करियर खराब कर दिया। दरअसल, डेमियन सैंडो को शुरुआत में जबरदस्त तरीके से पुश भी दिया गया था। वो मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी जीत गए थे।

लग रहा था कि WWE को एक बड़ा सुपरस्टार मिलने वाला है। डेमियन सैंडो आसानी से कंपनी के टॉप हील बन सकते थे। इसके साथ ही बतौर चैंपियन फैंस उन्हें देखना पसंद करते। इसके बावजूद उनसे ब्रीफकेस छीन लिया गया और फिर उन्हें पहले की तरह बुक ही नहीं किया गया। साथ ही उन्हें रिलीज भी कर दिया गया।

2- जैक रायडर

Ad

जैक रायडर काफी फेमस सुपरस्टार थे। उन्हें हमेशा ही फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। साथ ही उन्हें अपने शुरुआती WWE करियर में जबरदस्त तरीके से सफलता भी मिल रही थी। फैंस को इतना पसंद थे कि उन्होंने एक मौके पर दिग्गज द रॉक के सैगमेंट में उनका नाम लिया था। इसपर रॉक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

इसके साथ ही जैक रायडर काफी टैलेंटेड थे और उनके पास टॉप स्टार बनने के लिए सारी चीज़ें उपलब्ध थी। इसके बावजूद भी WWE ने उन्हें सही तरह से बुक नहीं किया। दरअसल, जैक को WWE ने पुश देने के बजाय उन्हें ज्यादा खराब तरीके से बुक करना शुरू कर दिया। बीच में कई बार रायडर ने टाइटल्स जीते लेकिन उन्हें पिछले साल रिलीज कर दिया गया।

1- EC3

Ad

WWE ने सही मायने में एक बड़ा टॉप स्टार बनाने का मौका अपने हाथ से छोड़ दिया था। EC3 को अपने पहले WWE उन में सफलता नहीं मिली थी। इसके बावजूद उन्होंने इम्पैक्ट रेसलिंग में बड़ा नाम कमाया और अपनी स्किल्स को बेहतर किया। WWE में आने के बाद लग रहा था कि उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश मिलेगा।

साथ ही वो आसानी से वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे और जल्द ही उन्हें टॉप स्टार्स की गिनती में शामिल किया जाएगा। EC3 के पास रेसलिंग स्किल्स, माइक स्किल्स और जबरदस्त लुक था। इसके बावजूद भी WWE ने उनके टैलेंट को खराब किया और उन्हें बुरी तरह बुकिंग मिली। अंत में जाकर वो रिलीज हो गए। इस सुपरस्टार को रिलीज करके WWE ने बड़ा नुकसान किया।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर मैकमैहन परिवार ने बर्बाद किया

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications