WWE सुपरस्टार निकी क्रॉस के बारे में वो 5 बातें जो आप नहीं जानते होंगे

Enter caption

निकी क्रॉस ने रॉ में दस्तक दी और नटालिया और बैली के साथ मिलकर द रॉयट स्क्वॉड को मात दी। निकी को ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं। काफी लोगों को लग रहा होगा कि यह निकी का मेन रोस्टर पर पहला मैच था। लेकिन आपको बता दें कि निकी ने पिछले साल नवंबर में TLC के पहले मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था और बैकी लिंच से मैच लड़ा था।

Ad

वह NXT के समय से ही टैग टीम ग्रुप सैनिटी की सदस्य हैं। सैनिटी ने ही उनको स्मैकडाउन पर पेश किया था। इसके बाद वह और द सैनिटी फिर से वापस NXT में चले गए थे। हालांकि इस बार वह रॉ पर नजर आईं। इन्होंने मैच में काफी शानदार पावर पैक रैसलिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने हाई फ्लाइंग मूव्स भी इस्तेमाल किये।

चूंकि निकी क्रॉस कभी भी अपने कैरेक्टर से बाहर नहीं जाती, ऐसे में उनके बारे में पता करना काफी मुश्किल काम है। उनका असली नाम निकोला ग्लेनक्रॉस हैं। आइये निकी क्रॉस के बारे में वो 5 बातें जानते हैं जो शायद आप नहीं जानते हैं।

#5. वह पहले निकी स्टॉर्म के नाम से जानी जाती थीं

<p>

WWE आने के पहले निकी क्रॉस का किरदार और नाम दोनों अलग थे। निकी पहले "निकी स्टोर्म - द best इन द गैलेक्सी" के नाम से जानी जाती थीं। उन्होंने अपना NXT डेब्यू भी निकी स्टॉर्म वाली ड्रेस में किया था लेकिन इस बार वह अपने असली नाम निकी ग्लेनक्रॉस के नाम से काम कर रही थीं।

Ad

निकी इससे पहले इंडी सर्किट के ब्रिटिश रैसलिंग प्रोमोशन्स में काफी नाम कमा चुकी थीं। उन्होंने EVE में भी 3 बार चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वह जापान गईं और काफी सफलता वहां भी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया और WWE के NXT ब्रांड का हिस्सा बन गईं।

#4. निकी को उनके ही साथी ने ट्रेनिंग दी हैं

<p>

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि निकी को 2008 के समय मे ट्रेनिंग देने वाला शख्स का नाम बिग डैमो हैं। बिग डैमो और कोई नहीं बल्कि निकी के साथ ही सैनिटी ग्रुप में काम करने वाले किलियन डैन हैं। रिपोर्ट्स की माने तो निकी ने एक बार गूगल पर स्कॉटलैंड में रैसलिंग स्कूल के बारे में सर्च किया था और वहीं से उन्हें बिग डैमो द्वारा चलाये जा रहे सोर्स रैसलिंग स्कूल के बारे में पता चला था।

Ad

#3. वह TNA इम्पैक्ट रैसलिंग का भी हिस्सा काम कर चुकी हैं।

E

जब इम्पैक्ट रैसलिंग 2014 में टोटल नॉन स्टॉप एक्शन के नाम से चलाई जाती थी तब निकी क्रॉस ने ब्रिटिश बूटकैम्प 2 में भाग लिया था। यह अपने तरह का अनोखा शो यूके में चैलेंज टीवी के लिए एक बहुत बड़ा हिट शो साबित हुआ था। मार्क एंड्रूज, नोआम डार, एल लीगेरो जैसे वर्तमान WWE सितारों के साथ-साथ निकी क्रॉस ने ग्रैडो, वाइपर और के ली रे के साथ कंपीट किया था।

Ad

#2. निकी क्रॉस काफी ज्यादा पढ़ी लिखी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं

निकी क्रॉस शुरू से ही काफी फिट रही हैं

अन्य WWE सुपरस्टार्स की तरह निकी न केवल एक बढ़िया एथलीट हैं बल्कि वह काफी ज्यादा पढ़ी लिखी हुई भी हैं। वह न सिर्फ एक ग्रेजुएट हैं बल्कि उन्होंने दुनिया की टॉप 100 में से एक ग्लास्गो यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है। वह इसके अलावा फिटनेस इंस्ट्रक्टर, हैल्थ एंड न्यूट्रिशन विशेषज्ञ और पर्सनल ट्रेनर भी रह चुकी हैं।

Ad

#1. वह पहले भी नॉन रैसलिंग रोल में WWE TV पर काम कर चुकी हैं

<p>

WWE के साथ साइन करने से पहले निकी क्रॉस बाकी कई साथी सुपरस्टार्स की तरह WWE में दिखाई दी थीं। उस समय वह एक रैसलर के रूप में नहीं नजर आयी थीं। क्रॉस एक लाइव इवेंट में एडम रोज़ के 'रोजबड्स' में से एक के रूप में दिखाई दी थीं। यह इवेंट नवंबर 2014 में लिवरपूल में ECHO एरिना से लाइव प्रसारित हुआ। असल में, रोजबड के रूप में क्रॉस का नाम भी आईएमडीबी में एक सूची में है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications