निकी क्रॉस ने रॉ में दस्तक दी और नटालिया और बैली के साथ मिलकर द रॉयट स्क्वॉड को मात दी। निकी को ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं। काफी लोगों को लग रहा होगा कि यह निकी का मेन रोस्टर पर पहला मैच था। लेकिन आपको बता दें कि निकी ने पिछले साल नवंबर में TLC के पहले मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था और बैकी लिंच से मैच लड़ा था।
वह NXT के समय से ही टैग टीम ग्रुप सैनिटी की सदस्य हैं। सैनिटी ने ही उनको स्मैकडाउन पर पेश किया था। इसके बाद वह और द सैनिटी फिर से वापस NXT में चले गए थे। हालांकि इस बार वह रॉ पर नजर आईं। इन्होंने मैच में काफी शानदार पावर पैक रैसलिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने हाई फ्लाइंग मूव्स भी इस्तेमाल किये।
चूंकि निकी क्रॉस कभी भी अपने कैरेक्टर से बाहर नहीं जाती, ऐसे में उनके बारे में पता करना काफी मुश्किल काम है। उनका असली नाम निकोला ग्लेनक्रॉस हैं। आइये निकी क्रॉस के बारे में वो 5 बातें जानते हैं जो शायद आप नहीं जानते हैं।
#5. वह पहले निकी स्टॉर्म के नाम से जानी जाती थीं
WWE आने के पहले निकी क्रॉस का किरदार और नाम दोनों अलग थे। निकी पहले "निकी स्टोर्म - द best इन द गैलेक्सी" के नाम से जानी जाती थीं। उन्होंने अपना NXT डेब्यू भी निकी स्टॉर्म वाली ड्रेस में किया था लेकिन इस बार वह अपने असली नाम निकी ग्लेनक्रॉस के नाम से काम कर रही थीं।
निकी इससे पहले इंडी सर्किट के ब्रिटिश रैसलिंग प्रोमोशन्स में काफी नाम कमा चुकी थीं। उन्होंने EVE में भी 3 बार चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वह जापान गईं और काफी सफलता वहां भी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया और WWE के NXT ब्रांड का हिस्सा बन गईं।