5 चीजें जो डीन एम्ब्रोज़ WWE छोड़ने के बाद कर सकते हैं

dean ambrose

कुछ वक्त पहले WWE ने खुलेआम डीन एम्ब्रोज़ के WWE छोड़ने की बात कही थी। WWE ने यह बात भी मानी कि डीन एम्ब्रोज़ अब नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगे।

WWE ने इससे पहले कभी इस तरह दुनिया के सामने किसी सुपरस्टार द्वारा कंपनी छोड़ने की बात नहीं मानी थी। तो फिर डीन एम्ब्रोज़ के के मामले में ऐसा क्यों किया जा रहा है।

अब जब डीन एम्ब्रोज़ द्वारा WWE छोड़ने की ख़बर पूरी दुनिया भर में फैल चुकी है। सवाल उठने तो लाज़िमी हैं कि वो WWE से बाहर जाने के बाद क्या करेंगे।

इस आर्टिकल में हम ऐसी ही पाँच चीजों पर चर्चा करने वाले हैं, जो डीन एम्ब्रोज़ WWE से बाहर जाने के बाद कर सकते हैं।

5) नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे

will dean ambrose be signing a new wwe deal by this month

बेशक डीन एम्ब्रोज़ द्वारा WWE छोड़ने की ख़बर आग की लपटों की तरह दुनिया भर में फैल चुकी है। लेकिन इसी बीच कुछ संभावनाएं अभी भी बाकी हैं कि 'द ल्यूनेटिक फ्रिंज' फिर से WWE रिंग में वापसी करेंगे।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि डीन एम्ब्रोज़, WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। पिछले छः वर्षों में वो ग्रैंड-स्लैम चैंपियन भी बने। जबसे WWE ने उनकी रिलीज़ की मांग कुबूली है, डीन एम्ब्रोज़ की लोकप्रियता बढ़ी ही है ना कि कम हुई है।

यदि डीन को एक बार फिर नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया जाता है, जाहिर सी बात है कि उस नए कॉन्ट्रैक्ट में कई ख़ास चीजें शामिल होनी चाहिएं।

ख़ास चीजों से हमारा मतलब है कि क्रिएटिव टीम को उन पर अधिक ध्यान देने कि आवश्यकता होगी। लेकिन यह तभी संभव है जब डीन एम्ब्रोज़ अपना निर्णय बदलें अथवा नहीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

4) इंडिपेंडेंट सर्किट में वापसी

dean ambrose

सर्वाइवर सीरीज़ 2012 में डीन एम्ब्रोज़ का WWE मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। मगर यह पहली बार नहीं था जब हमें एक चैंपियन सुपरस्टार की झलक देखने को मिली।

WWE रिंग में कदम रखने से पहले डीन एम्ब्रोज़, CZW(Combat Zone Wrestling) के जानेमाने सुपरस्टार हुआ करते थे। जहाँ उन्हें जॉन मोक्सले नाम से जाना जाता था। इंडिपेंडेंट सर्किट में उन्होंने अपने मन मुताबिक काम किया है। उनके किरदार उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखता था। इसी बात का फायदा, WWE ने भी उठाना चाहा परन्तु असफल रही। एम्ब्रोज़ एक बार फिर वहीं का रुख कर सकते हैं, जहाँ उन्हें रोकटोक ना झेलनी पड़े।

3) क्या डीन एम्ब्रोज़ रैसलिंग छोड़ने का मन बना रहे हैं

dean ambrose

डीन एम्ब्रोज़ के लिए रैसलिंग छोड़ने के सभी दरवाजे खुले नजर आ रहे हैं। उनकी उम्र 33 को पार कर चुकी है। इस उम्र के बाद किसी भी रैसलर के लिए रिंग में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता है।

उनके सामने उनकी पूरी जिंदगी पड़ी है। उनका रिंग का किरदार, असल किरदार से बिल्कुल मेल नहीं खाता। बेहतर होगा कि वो अपने तेज दिमाग को कोई बिजनेस करने में आजमाएं।

2) एक्टिंग में वापसी

dean ambrose might return to acting after leaving wwe

शायद कुछ ही लोग इस बात से वाकिफ़ हों की डीन एम्ब्रोज़ एक बेहतरीन रैसलर होने के साथ साथ एक बेहतरीन एक्टर भी हैं।

2015 में उन्होंने अमेरिकी एक्शन फिल्म 12 राउंड्स 3: लॉकडाउन में जॉन शॉ का किरदार निभाते हुए अपने फैंस को अपनी एक्टिंग स्किल्स से ख़ासा प्रभावित किया था। इस फिल्म में उन्होने डेनियल कडमोर और रोजर क्रॉस जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया।

यदि वो रैसलिंग छोड़ने का मन बना रहे हैं, तो एक्टिंग उनके आगामी करियर के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहाँ उनकी लोकप्रियता भी उनके एक्टिंग करियर के सफल होने में अहम भूमिका निभा सकती है।

वो स्टंट भी खुद कर सकते हैं, इतना सब तो उन्होंने WWE में सीखा ही है कि हाइ फ्लाइंग मूव्स, फिल्मों में कितने कारगर साबित होते हैं।

1) AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन

Could Ambrose be the next huge WWE star to sign with the new promotion?

2019 की शुरुआत के बाद से ही एक अन्य रैसलिंग कंपनी, AEW(ऑल एलीट रैसलिंग) ने बड़े WWE अधिकारियों की नाम में दम किया हुआ है।

फैंस भी यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि कितने और WWE सुपरस्टार इस नई कंपनी के साथ डील साइन करने वाले हैं। जैसे ही किसी सुपरस्टार द्वारा WWE छोड़ने की ख़बर सामने आती है, अगले ही पल AEW के साथ उस सुपरस्टार को जोड़ दिया जाता है।

अब बात डीन एम्ब्रोज़ की हो रही है, जो रैसलिंग की दुनिया में ख़ासी लोकप्रिय हस्ती हैं। AEW पहले ही बहुत बड़े-बड़े WWE सुपरस्टार्स को साइन कर चुकी है। जिनमें सबसे बड़ा नाम क्रिस जैरिको का है।

क्या डीन एम्ब्रोज़ वही सुपरस्टार हैं, जिनका नाम AEW की लिस्ट में जुड़ने वाला है।