केन (Kane) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने सालों तक WWE में काम किया है और काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस सुपरस्टार्स ने अबतक WWE में ढेरों चैंपियनशिप जीती हैं। साथ ही वो कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ दुश्मनी में भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई सारे रेसलर्स को पराजित भी किया है।BREAKING: As first announced on @WWETheBump, @KaneWWE is the latest inductee in the WWE Hall of Fame’s Class of 2021! #WWEHOFhttps://t.co/Dkr9ux3BJC— WWE (@WWE) March 24, 2021ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना ने थप्पड़ मारा और 2 जिन्होंने सीना को करारा थप्पड़ जड़ाहाल ही में द अंडरटेकर ने घोषणा करते हुए बताया कि केन को 2021 के Hall of Fame इंडक्शन में शामिल किया जाने वाला है। केन के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। खैर, काफी कम लोग होंगे जिन्हें केन के बारे में ज्यादा जानकारी होगी। इसलिए हम केन से जुडी 5 बातों के बारे में बात करने वाले हैं जिनके बारे में काफी कम लोगों को पता होगा।5- केन ने WWE में सबसे ज्यादा मैच लड़ने का रिकॉर्ड बनाया है.@KaneWWE has been a brother to me on and off screen for over 25 years. Hardworking, loyal, and dedicated I was honored to be the one to announce he is the newest member of the #WWEHOF Class of 2021! #BrothersofDestruction https://t.co/lNMDLJaa6v— Undertaker (@undertaker) March 24, 2021केन ने WWE में ढेरों मैच लड़े हैं और उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो काफी समय बाद टूट सकता है। दरअसल, केन ने WWE में मुख्य रूप से 1995 में डेब्यू किया था और 1997 से वो केन के कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं। अबतक उन्होंने अपने WWE करियर में 1666 मैच लड़े हैं। बड़ी बात ये है कि कोई भी इस दौरान उनके करीब नहीं है।ये भी पढ़ें:- WWE में 1600 से ज्यादा मैच लड़ने वाले दिग्गज को Hall of Fame 2021 में किया गया शामिल, अंडरटेकर ने किया ऐलानउनके बाद बिग शो का नाम आता है, जिन्होंने 1441 मैच लड़े हैं। दूसरे स्थान का सुपरस्टार भी केन से काफी पीछे है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केन का ये रिकॉर्ड काफी बड़ा है। साथ ही से तोड़ना इतना भी आसान नहीं है। बड़ी बात ये है कि केन ने WWE में अपने 49 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। काफी कम लोगों को WWE दिग्गज केन की इस बड़ी उपलब्धि के बारे में पता होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।