6 अप्रैल को WWE हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। सबसे बड़ी खबर ये है कि दिग्गज केन को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। WWE दिग्गज अंडरटेकर(Undertaker) ने केन(Kane) के हॉल ऑफ फेम 2021 में शामिल होने का ऐलान किया। द बंप के इस हफ्ते के शो में इस बात का ऐलान किया गया। केन के कैरेक्टर को लेकर यहां बात की गई और इंटरव्यू के अंत में स्क्रीन पर अंडरटेकर भी नजर आए। यह भी पढ़ें:91 दिन बाद द फीन्ड ने 'अधजले' शरीर के साथ WWE में वापसी कर रिंग में मचाया बवाल, दुश्मन की हालत हुई खराबWWE दिग्गज केन को हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल अंडरटेकर और केन ने साथ में WWE में बहुत काम किया है और दोनों का बहुत बड़ा नाम हैं। केन कई सालों से WWE में काम कर रहे हैं बल्कि अंडरटेकर ने भी पिछले साल रिटायरमेंट ले लिया है। अंडरटेकर की बहुत इज्जत केन पहले से करते आ रहे हैं क्योंकि दोनों ने टैग टीम के रूप में भी जबरदस्त काम किया है। ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37: 5 कारण जिनके आधार पर रैंडी ऑर्टन एवं ब्रे वायट को एक सिनेमैटिक मैच का हिस्सा नहीं होना चाहिएWhat an incredible moment on #WWETheBump!@undertaker informed @KaneWWE that the Big Red Machine will be inducted into the #WWEHOF Class of 2021! pic.twitter.com/ysclp3voAQ— WWE’s The Bump (@WWETheBump) March 24, 2021केन हॉल ऑफ फेम में शामिल हो गए ये बात अंडरटेकर ने बताई और केन के लिए इससे अच्छी खबर कोई नहीं हो सकती है। जब केन को ये बात पता चली तो वो कुछ देर तक कुछ बोल नहीं पाए क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। इसके बाद केन ने अंडरटेकर से पूछा भी क्या वो सीरियस बात कर रहे हैं। 53 साल के केन ने WWE में हर उपलब्धि हासिल की है। WWE चैंपियनशिप, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और ECW चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की है। इसके अलावा इटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी वो जीत चुके हैं। साल 2010 में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी WWE में उन्होंने अपने नाम किया है। ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी हाई स्कूल की तस्वीरें जिन्हें आपने नहीं देखा होगा और जरूर देखना चाहिएकेन अब रिंग में एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन बड़े-बड़े इवेंट्स में वो जरूर नजर आते हैं। केन कई सालों से WWE के लिए एक वफादार इंसान के रूप में काम कर रहे हैं और इसका ईनाम भी अंत में उन्हें मिल ही गया। सबसे खास बात ये है कि अंडरटेकर ने इस बात का ऐलान किया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।