अली ने 2016 में WWE के क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट में डेब्यू किया था। भले ही प्रतियोगिता के पहले राउंड में उन्हें बाहर कर दिया गया लेकिन फिर भी उन्होंने कंपनी में अपना नाम बना लिया। इसके बाद अली ने डस्टी रोड्स टैग टीम क्लासिक टूर्नामेंट में लिंस डोराडो के साथ टैग टीम मैच में काम किया था।अली ने यहां भी अपनी रेसलिंग से सबको प्रभावित किया और उनके कई सारे फैंस बन गए। उन्होंने बाद में मेन रोस्टर पर डेब्यू किया और उन्हें अच्छी सफलता मिली। पिछले कुछ महीने से ये सुपरस्टार WWE में नजर नहीं आ रहा था लेकिन उन्होंने हाल ही में वापसी की और वो अपोलो क्रूज और रिकोशे के साथ नजर आ रहे थे। View this post on Instagram Reading all these #afterseptember11 stories reminds me that hate cannot defeat hate. It only spreads it. Those reacting to an act of terror with hate are now creating terror. They are now terrorists. Don't let hurt turn into hate. A post shared by Mustafa Ali / Adeel Alam (@aliwwe) on Sep 13, 2019 at 7:20am PDTये भी पढ़ें:- 2020 के 5 यादगार लम्हे जिन्हें देख WWE फैंस हैरान रह गएRaw के एपिसोड में पता चला कि असल में वो रेट्रीब्यूशन ग्रुप के लीडर है। ये उनके करियर की सबसे बड़ी स्टोरीलाइन है और उम्मीद है कि वो काफी ज्यादा सफल हो। बहुत लोग अली को काफी समय से जानते हैं लेकिन कुछ ऐसी बातें है जो शायद आपको इस सुपरस्टार के बारे में बिल्कुल पता नहीं होगी।5- WWE स्टार अली का भारत और पाकिस्तान से रिश्ता है View this post on Instagram #EidMubarak world. A post shared by Mustafa Ali / Adeel Alam (@aliwwe) on Jul 31, 2020 at 11:48am PDTअली का पूरा नाम मुस्तफा अली है। वो ओमाहा, नेब्रास्का ने पैदा हुए थे। इसके बावजूद उनका भारत और पाकिस्तान से रिश्ता है। दरअसल, अली के पिता कराची, पाकिस्तान से है वहीं उनकी माता का जन्म नई दिल्ली, भारत में हुआ था। अली को ज्यादातर लोग पाकिस्तानी समझते हैं लेकिन वो आधे-भारतीय भी है।उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 14 साल की उम्र में भारत गए थे और वो आधे भारतीय है। वो इस वजह से WWE में पाकिस्तान का नेतृत्व भी नहीं करते और अपने अलग गिमिक में काम करते हैं। अब उन्हें एक अलग ही स्टोरीलाइन मिल गयी है। ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए