रोमन रेंस से जुड़ी 5 बातें जिन्हें फैंस अब भूल चुके हैं

रोमन रेंस
रोमन रेंस

सबसे कम उम्र में 'सुपरस्टार ऑफ द ईअर स्लैमी अवॉर्ड' जीतने वाले सुपरस्टार बने

Ad
रोमन रेंस सुपरस्टार ऑफ द ईअर
रोमन रेंस सुपरस्टार ऑफ द ईअर

साल 2012 में अपना डेब्यू करने के कुछ समय बाद ही रोमन रेंस WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे। 2014 में द शील्ड के टूटने के बाद उनके सिंगल्स पुश की शुरुआत हुई और कुछ समय बाद वो पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में भी सफल रहे।

Ad

खास बात ये रही कि रोमन ने 2014 में सुपरस्टार ऑफ द ईअर स्लैमी अवॉर्ड जीता था और उस समय उनकी उम्र 29 साल, 6 महीने और 13 दिन रही। वो सबसे कम उम्र में सुपरस्टार ऑफ द ईअर स्लैमी अवॉर्ड जीतने वाले सुपरस्टार बने थे।

द शील्ड का हिस्सा नहीं बनने वाले थे रोमन रेंस

कैसियस ओह्नो
कैसियस ओह्नो

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि द शील्ड मेंबर्स में से सबसे अधिक सफलता रोमन रेंस को ही मिली है। लेकिन ये बात शायद आपको चौंका सकती है कि शुरुआत में WWE ने रोमन रेंस को द शील्ड का हिस्सा बनाने के बारे में सोचा तक नहीं था।

रोमन रेंस के बजाय सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ का साथ कैसियस ओह्नो देने वाले थे और टॉमी ड्रीमर उनके मेंटोर होने वाले थे। लेकिन बाद में प्लांस में बदलाव कर कैसियस की जगह रोमन रेंस को दे दी गई थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications