5 बातें जो फैंस को रोमन रेंस के हील टर्न के बाद पता चली

Enter caption

मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन बीच में कुछ दिन WWE टीवी से गायब थे।लेकिन समरस्लैम में उन्होंने धमाकेदार वापसी की थी। रोमन रेंस ने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर हमला किया था।WWE पेबैक में रोमन रेंस ने द फीन्ड और स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले 3 सुपरस्टार्स

रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी आ गए थे और उन्होंने हील टर्न भी ले लिया था। रोमन रेंस की इसके बाद जे उसो के साथ शानदार फ्यूड शुरू हुई थी। रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े हील है। रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन ने सभी का दिल जीता। रोमन रेंस ने यहां पर शानदार विलन का रोल निभाया था। पूरा यूनिवर्स इससे प्रभावित हुआ था। हील के बाद रोमन रेंस ने कई इंटरव्यू दिए। द ट्राइबल चीफ के तहत हमें बहुत कुछ सीखने को यहां पर मिला। आइए जानते हैं 5 चीजों के बारे में जो रोमन रेंस के हील टर्न से सीखने को मिली।

रोमन रेंस की मेहनत

Enter caption

WWE में जब रोमन रेंस बेबीफेस थे तो लॉकर रूम में उनकी बहुत तारीफ होती थी।कई सुपरस्टार्स ने उनकी तारीफ की। रोमन रेंस हर हफ्ते काफी मेहनत करते थे। रोमन रेंस की तरह लॉकर रूम में मौजूद हर सुपरस्टार चाहता है कि उन्हें पुश मिले। रोमन रेंस ने इस चीज को लेकर बहुत मेहनत की है। ऑफ्टर द बेल पॉडकास्ट में रोमन रेंस ने कैसे सभी सुपरस्टार्स पुश चाहते हैं लेकिन कोई इसके लिए मेहनत करने को तैयार नहीं है

सभी पुश चाहते हैं। लेकिन मेहनत कोई नहीं करना चाहता है। सभी लोग शिकायत करते हैं। जब मुझे पुश दिया गया तो मैं ऊपर नहीं बढ़ सका। लेकिन जब मैंने मेहनत की तो सब मेरे पीछे आ गए। सभी लोग बेस्ट गॉय बनना चाहते हैं लेकिन हर हफ्ते कोई मेहनत नहीं करना चाहता है।

हील टर्न के पहले रोमन रेंस को WWE में कई बार पुश दिया गया था। लेकिन उस समय WWE फैंस उनके साथ नहीं थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। पूरा WWE यूनिवर्स इस समय रोमन रेंस के साथ खड़ा है।

नया रोमन रेंस ये नहीं सोचता कि वो बेबीफेस है या हील

Enter caption

ये बात अब क्लीयर हो गई है कि रोमन रेंस सबसे बड़े हील है। फैंस अब इस बात की शिकायत नहीं कर रहे हैं। लेकिन रोमन रेंस इस बात से सहमत नहीं है। हाल ही में उन्होंने ये बात बताई कि क्यों वो ना हील है ना बेबीफेस।

कई लोग कहते हैं कि ये हील है। कई कहते हैं कि ये बेबीफेस है। कई लोग कुछ और कहते हैं। मैं इन सब चीजों को नहीं देखता हूं। मैं सिर्फ स्टोरीलाइन में अपने कैरेक्टर को देखता हूं। जो मुझे मिलता है वो मैं करता हूं। कुछ इसमें गलत होता है और कुछ सही भी होता है।कई लोग इस बात को नहीं समझते हैं।

रोमन रेंस हील का रोल कर रहे हैं लेकिन हैल इन ए सैल में वो इमोशनल भी हो गए थे। इससे एक बात तय है कि वो स्टोरीलाइन के हिसाब से काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं

रोमन रेंस का सीएम पंक जैसा ना करना

Enter caption

रोमन रेंस के नए कैरेक्टर की ये खासियत है कि वो जब बोलते हैं तो अन्य सुपरस्टार्स का ख्याल रखते हैं। कुछ समय पहले रोमन रेंस ने सीएम पंक को लेकर बयान दिया था औऱ कहा था कि उन्हें वो लोग अच्छे नहीं लगते हैं जो दूसरों को बिना ध्यान दिए अपनी बात रखते हैं।

मैं हमेशा बिजनेस के हिसाब से काम करता हूं। और इसे हमेशा अच्छा करने की कोशिश करता हूं। फैंस जो पसंद करते हैं वो मैं करता हूं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो कुछ भी बोलते हैं और उन्हें कुछ मिलता नहीं है। इस लिस्ट में पुराने भी कई सुपरस्टार्स मौजूद हैं

ये स्टेटमेंट कहीं ना कहीं उन्होंने सीएम पंक को दिया था और मैच के लिए चैंलेज किया था। जब सीएम पंक अपने रोल में थे तो उन्होंने कई सुपस्टार्स को बहुत कुछ कहा था। शील्ड भी इसमें शामिल है। जबकि रोमन रेंस को ये सब पसंद नहीं है।

रोमन रेंस के कजिन उनके रास्ते पर चलना चाहते हैं

WWE में अनोई फैमिली के कई सुपरस्टार्स काम करते हैं। रोमन रेंस के कजिन लांस अनोई भी एक बार फिर WWE को ज्वाइऩ करना चाहते हैं। पोस्ट रेसलिंग को दिए गए इंटरव्यू में लांस ने कहा था कि वो रोमन रेंस के रास्ते पर चलना चाहते हैं। लांस ने ये भी कहा था कि उनका लक्ष्य WWE को ज्वाइन करना है। रोमन रेंस अब जे और जिमी के साथ फैक्शन बना रहे हैं। हो सकता है कि आने वाले समय में लांस भी इस फैक्शन को ज्वाइन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर स्मैकडाउन में रोमन रेंस सबसे टॉप पर हमेशा रहेंगे।

रोमन रेंस की जॉन मोक्सली के लिए प्रतिक्रिया

रोमन रेंस हमेशा से जॉन मोक्सली के सपोर्टर रहे हैं। WWE के बाहर बहुत अच्छे दोस्त दोनों है। हील टर्न के बाद रोमन रेंस ने जॉन मोक्सली को लेकर बयान दिया था। रोमन रेंस ने कहा,

शील्ड अब दोबारा नहीं बन सकती है। कई चीजों में शायद वो आ गए थे इसलिए उन्होंने WWE को छोड़ दिया। हमें बुरा भी लगा था। जॉन AEW चले गए तो परिस्थिति बदल जाएगी हम पहले से अच्छे रहे हैं। हम पहले भी रीयूनियन चाहते थे। तीन साल पहले हो या जो भी हो ऐसा हम भी चाहते थे और ये हो भी गया।

WWE इतिहास में शील्ड सबसे बड़ा फैक्शन रहा है। डीन एंब्रोज और रोमन रेंस बहुत अच्छे दोस्त हैं। जॉन के जाने के बाद रोमन रेंस भी काफी निराश हुए है। शील्ड अब एक भी नहीं हो सकती है क्योंकि डीन एंब्रोज अब AEW का हिस्सा है।