सुपरस्टार शेक-अप के बाद रोमन रेंस रॉ से स्मैकडाउन लाइव पर चले गए थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर बताया कि वह रॉ के एपिसोड में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रॉ पर उनका अधूरा काम बाकी है जिसे उन्हें पूरा करना है।
रोमन के इस ट्वीट के बाद WWE ने रोमन रेंस को रॉ पर आने से मना कर दिया क्योंकि रोमन अब स्मैकडाउन का हिस्सा है। द बिग डॉग ने फिर से ट्वीट करके कहा कि वह 8 बजे रॉ पर जरूर आने वाले हैं।
फिलहाल पूरा WWE यूनिवर्स सोच में है की रोमन रेंस रॉ पर क्या करेंगे? WWE का रोमन रेंस को रॉ पर बुलाने का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रॉ पर अनगिनत चीजे कर सकते हैं।
इसलिए हम बात करने वाले है 5 चीजो की जो रोमन रेंस रॉ के एपिसोड में कर सकते हैं।
5. रोमन रेंस रॉ पर ब्रॉक लैसनर को बुलाए
![Roman on raw talking about brock](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9d28d-15571296402132-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9d28d-15571296402132-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9d28d-15571296402132-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9d28d-15571296402132-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9d28d-15571296402132-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9d28d-15571296402132-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9d28d-15571296402132-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9d28d-15571296402132-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में UFC से रिटायर होने का फैसला किया था जिसके बाद उनका WWE में आना तय था। ब्रॉक लैसनर हमें 7 जून को सऊदी अरब के शो में देखने को मिलेंगे हैं। इस शो के लिए WWE ने ब्रॉक के प्रतिद्वंद्वी का एलान नहीं किया है, उनके पास अभी कोई स्टोरीलाइन भी नहीं हैं।
शायद हमें रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस एक प्रोमो कट करते हुए दिखाई दे जिसमें वह उस शो के लिए ब्रॉक लैसनर के साथ मैच की बात करें और ब्रॉक को उस मैच के लिए चैलेंज भी कर दे। WWE में हमें इन दोनों रैसलर्स के जितने भी मैच देखने को मिले वह कम हैं। अगर यह मैच सऊदी अरब जैसे बड़े शो में देखने को मिलेगा तो यह शो काफी ज्यादा यादगार रहेगा।
4. रोमन रेंस खुद को यूनिवर्सल चैंपियनशिप की फ्यूड में डाल दें
![Roman in new feud](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/236fc-15571297258581-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/236fc-15571297258581-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/236fc-15571297258581-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/236fc-15571297258581-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/236fc-15571297258581-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/236fc-15571297258581-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/236fc-15571297258581-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/236fc-15571297258581-800.jpg 1920w)
मनी इन द बैंक पीपीवी में हमें एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के बीच में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। यह मैच काफी फैंस के लिए ड्रीम मैच है। रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच मांग सकते हैं, क्योंकि उन्होंने उस टाइटल बेल्ट को कभी भी हारा।
अगर सैथ उनकी चुनौती को स्वीकार कर लेते हैं।एजे स्टाइल्स ने 2 हफ्ते पहले रॉ के एपिसोड में बैरन कॉर्बिन को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर के मैच में हरा दिया था, जिसके बाद WWE ने उनका मैच सैथ रॉलिंस के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल के लिए तय कर दिया।
तो हमें सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए भविष्य में मैच देखने को मिल सकता है। इस चीज के होने की संभावना काफी ज्यादा कम है।
3. गोल्डबर्ग को एक मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं
![Goldberg](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e75e0-15571297825752-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e75e0-15571297825752-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e75e0-15571297825752-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e75e0-15571297825752-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e75e0-15571297825752-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e75e0-15571297825752-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e75e0-15571297825752-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/e75e0-15571297825752-800.jpg 1920w)
WWE ने कुछ समय पहले ही घोषणा की थी कि गोल्डबर्ग हमें सऊदी अरब के शो में लगभग 2 सालों के बाद वापसी करते हुए दिखाई देंगे। गोल्डबर्ग ने अपना अंतिम मैच रैसलमेनिया 33 में लड़ा था जिसमें ब्रॉक लैसनर ने उन्हें हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली थी।
गोल्डबर्ग 7 जून 2019 को सऊदी अरब के शो में आने वाले है जिसके लिए WWE को किसी बड़े सुपरस्टार को चुनना होगा जो उनके साथ मैच लड़ सके। अगर हमें इस शो के लिए रोमन रेंस और गोल्डबर्ग का मैच देखने को मिलता है तो यह शो बहुत ज्यादा हिट माना जाएगा।
हमने रोमन और गोल्डबर्ग के बीच कुछ सालों पहले एक सैगमेंट देखा था जिसके बाद से लग रहा था कि हमें इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच भविष्य में मैच जरूर देखने को मिलेगा, शायद अब वह समय आ गया हैं। WWE इस मैच की स्टोरीलाइन की शुरुआत रॉ के एपिसोड से कर सकती हैं। शायद इसी कारण से WWE ने रोमन रेंस को रॉ के एपिसोड में बुलाया है।
2. द शील्ड को पूरी तरह से खत्म करना
![Shield for lifetime](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/1d57b-15571298478317-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/1d57b-15571298478317-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/1d57b-15571298478317-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/1d57b-15571298478317-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/1d57b-15571298478317-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/1d57b-15571298478317-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/1d57b-15571298478317-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/1d57b-15571298478317-800.jpg 1920w)
डीन एम्ब्रोज़ अब आधिकारिक रूप से WWE से जा चुके हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ट्विटर पर एक वीडियो डालकर पूरे रैसलिंग जगत को चौंका दिया। वह अपने पुराने नाम से रिंग में वापसी करने के लिए तैयार है, लेकिन यह रिंग WWE की नहीं बल्कि किसी और रैसलिंग कंपनी की हो सकती हैं।
वह 'जॉन मोक्सली' नाम के साथ इंडिपेंडेंट रैसलिंग में वापसी करने के लिए तैयार है, अब डीन की WWE में वापसी करने की संभावना काफी ज्यादा काम हो गयी हैं। अब वह AEW या इम्पैक्ट रैसलिंग में जा सकते हैं।
एम्ब्रोज़ के जाने के बाद अब रोमन रेंस रॉ पर आकर सैथ रॉलिंस के साथ द शील्ड को पूरी तरह से खत्म कर दे। वह अपनी शील्ड की वेस्ट को रिंग के बीच मे रखकर शील्ड को हमेशा के लिए अलविदा कह दे। WWE द शील्ड के लिए यह अंतिम सैगमेंट बुक कर सकती हैं।
1. स्मैकडाउन लाइव और रॉ में बीच एक बड़ी जंग का एलान
![Image credit:- smarkoutmoment](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c03fb-15571298880982-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c03fb-15571298880982-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c03fb-15571298880982-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c03fb-15571298880982-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c03fb-15571298880982-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c03fb-15571298880982-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c03fb-15571298880982-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c03fb-15571298880982-800.jpg 1920w)
WWE फैंस को हमेशा से ही ब्रांड्स के बीच इंवेज़न देखना पसंद है। हमें खास तौर पर इस प्रकार की चीज सर्वाइवर सीरीज पीपीवी के आसपास देखने को मिलती हैं, जब दोनों ही ब्रांड्स एक-दूसरे के शो पर जाकर उनके रैसलर्स को अटैक करते हैं।
लेकिन हमें इंवेज़न वाला एंगल इस हफ्ते देखने को मिल सकता है, जब वह रॉ पर आकर प्रोमो कट करे और इस दौरान स्मैकडाउन लाइव का पूरा रोस्टर रॉ के सुपरस्टार्स पर अटैक कर दे और फैंस को बता दें कि आखिर वह है WWE का 'ए' शो।
जिसके बाद 7 जून को होने वाले सऊदी अरब के इवेंट में हमें रॉ बनाम स्मैकडाउन लाइव के मैच देखने को मिले, जैसे हमें सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में देखने को मिलते हैं। अगर WWE इस स्टोरीलाइन का उपयोग करती हैं तो WWE की व्यूअरशिप भी बढ़ सकती हैं।