इस हफ्ते की स्मैकडाउन पहले से ही शूट की गई थी। WWE ने अपनी पूरी कोशिश की थी कि फैंस को इस शो में हुई चीज़ों के बारे में ज्यादा पता ना चले लेकिन सोशल मीडिया के कारण ऐसा नहीं हो सका। ज्यादातर चीज़ों के बारे में फैंस को पहले से ही पता चल चुका था। हालांकि इसके बावजूद एक चीज़ थी जिसकी जानकारी फैंस को नहीं थी।
इस शो के आखिर में विंस मैकमैहन ने एजे स्टाइल्स को अपने ऑफिस में बुलाया था। उन्होंने एजे स्टाइल्स से पूछा कि वह कौन हैं? स्टाइल्स को थोड़ा अजीब जरूर लगा लेकिन इसके बाद उन्होंने बताया कि वह एजे स्टाइल्स हैं जिसने दो बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की है और स्मैकडाउन लाइव में राज किया है।
इसके बाद विंस ने उन्हें कहा कि अगर स्मैकडाउन उनका घर है तो डेनियल ब्रायन शो में क्यों राज कर रहे हैं?
फिर उन्होंने स्टाइल्स को उनके अंदर छिपे जानवर को बाहर निकालने को कहा। बार-बार ऐसा कहने के बाद मैकमैहन ने स्टाइल्स को मारा और इसका जवाब देते हुए स्टाइल्स ने भी विंस को जोरदार मुक्का मारा।
अब सभी फैंस यही सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ और अब क्या होगा? आईये जानें ऐसी 5 चीज़ों के बारे में जो अब स्टाइल्स के साथ हो सकती हैं।
#5 रॉयल रम्बल मैच को जीतकर रैसलमेनिया में डेनियल ब्रायन को चैलेंज करें
काफी सारे फैंस को WWE से ये शिकायत थी कि वो फैंस की बात नहीं सुनती है और वही करती है जो उन्हें नहीं देखना है। कुछ हफ्तों पहले मैकमैहन परिवार ने फैंस से ये वादा किया था कि अब वो वैसा ही करेंगे जो फैंस देखना चाहते हैं।
स्टाइल्स को रॉयल रम्बल मैच दिखाना भी कंपनी के प्लान का हिस्सा हो सकता है। स्टाइल्स रॉयल रम्बल को जीतकर द अथॉरिटी से दुश्मनी कर सकते हैं।
वह डेनियल ब्रायन को रैसलमेनिया में चैलेंज कर सकते हैं। इन दोनों कि दुश्मनी पहले भी फैंस को दिख चुकी है और इस कारण अगर कंपनी ब्रायन को एक अथॉरिटी फिगर बनाए तो काफी अच्छा होगा।