इस हफ्ते रॉ में अपने मैच के दौरान एरिक रोवन एक बोरी में बंद एक पिंजरे जैसी कोई चीज़ें लेकर आए थे। रोवन के हाथ में उस चीज को देखकर दर्शकों के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या चीज है। साथ ही, इस चीज को लेकर अभी तक कोई अफवाहें भी सामने नहीं आई है कि रोवन ने उस पिंजरे के अंदर क्या छिपा रखा है।रोवन कुछ समय पहले तक डेनियल ब्रायन के साथ हुआ करते थे और उसके बाद उन्होंने ब्रायन को धोखा देकर अपने पुराने साथी ल्यूक हार्पर के साथ टीम बना ली। हालांकि, हाल ही में हुए ड्राफ्ट के दौरान इन दोनों ही सुपरस्टार्स को अलग-अलग ब्रांड्स का हिस्सा बनाया गया और जिसके परिणाम इन दोनों की जोड़ी टूट गई है।यह भी पढ़े: केविन ओवेंस ने पूर्व WWE चैंपियन के साथ रिंग शेयर करने के बाद खुशी जाहिर कीइस हफ्ते रॉ में रोवन जो रहस्यमयी चीज लेकर आए थे वो इस बात का संकेत हो सकती है कि जल्द ही उनके किरदार में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने वाले जो उस पिंजरे के अंदर हो सकती है।#5. एक हथियारUmmm...you good, @ERICKROWAN?🤨 #RAW pic.twitter.com/76IpZjUx0e— WWE Universe (@WWEUniverse) November 12, 2019हालांकि, इस बात का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है लेकिन संभावना है कि रोवन ने उस पिंजरे के अंदर कोई खतरनाक हथियार छिपा रखा हो। उस पिंजरे के अंदर उनकी पुरानी स्टोरीलाइन या गिमिक से जुड़ा कोई हथियार हो सकता है। शायद यह ब्लजिन ब्रदर्स के समय के उनके हथियार 'मैलेट' का छोटा रूप हो सकता है।इस बात में कोई संदेह नहीं कि यह बिल्कुल नया है और ऐसा लग रहा है कि उनके कैरेक्टर को बिल्कुल नया रूप देने की कोशिश की जा रही है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं