5 चीज़ें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown में इशारों-इशारों में बताई

स्मैकडाउन में आए NXT सुपरस्टार्स
स्मैकडाउन में आए NXT सुपरस्टार्स

#3 पॉल हेमन, ब्रॉक लैसनर को रॉ में रखना चाहते हैं

इस बात को हम सभी जानते हैं कि पॉल हेमन रॉ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वो शो में चल रही स्टोरीलाइंस को सुधारने का काम करते हैं। जब WWE में लैसनर को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया था तो फैंस इस सोच में पड़े थे कि अब हेमन और द बीस्ट कैसे काम करेंगे।

हेमन रॉ के क्रिएटिव जीनियस थे जबकि स्मैकडाउन को एरिक बिशफ संभाल रहे थे। इस वजह से शायद हेमन को काफी परेशानी हो रही थी। हर हफ्ते 3 घंटे के शो को संभालने के बाद उन्हें अपने क्लाइंट के कारण स्मैकडाउन में भी काम करना पड़ता। हालाँकि अब लैसनर के रॉ में आ जाने की वजह से चीज़ें बदल गई हैं। हेमन अब आसानी से मौजूदा WWE चैंपियन के साथ काम कर सकते हैं।

Quick Links