स्मैकडाउन में पिछले कुछ हफ्तों से एलिमिनेशन चैंबर को लेकर नई स्टोरीलाइन बिल्ड की जा रही थी। और अब इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एलिमिनेशन चैंबर से पहले स्मैकडाउऩ का अंतिम एपिसोड ठीक रहा। हालांकि इस शो में कुछ नया नहीं दिखाई दिया। एक्शन से भरपूर ये शो था। शो की शुरूआत एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस ने की। इसके बाद nWO ने एंट्री मारी। फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन, सिजेरो, नाकामुरा, सैमी जेन के बीच भी घमासान देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: SmackDown के खराब एपिसोड के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया
बेली और साशा बैंक्स ने भी नेओमी और लेसी इवांस के खिलाफ जीत हासिल की। शेमस ने भी दमदार हिटिंग करके जीत हासिल की। मेन इवेंट में गौंटलेट मैच देखने को मिला। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या चीजें सही हुई।
# विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की बहुत दिनों बाद क्रिएटिव टीम को याद आई
आपको याद भी नहीं होगा कि अंतिम बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच कब हुआ था। असुका और कायरी सेन के पास ये चैंपियनशिप है। लेकिन इऩ्होंने बहुत वक्त से इसे डिफेंड नहीं किया। काफी दिनों बाद क्रिएटिव टीम को इस चैंपियनशिप की याद आई। अब एक स्टोरीलाइन बिल्ड इसके लिए की जा रही है। एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस ने इस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है। अब यहां से रेसलमेनिया में एक बड़ा मैच विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हो सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं।