# ओपनिंग सैगमेंट
इस हफ्ते स्मैकडाउन का ओपनिंग सैगमेंट काफी अच्छा था। एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस ने ए मोमेंट ऑफ ब्लिस में nWo को बुलाया। सभी को हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए बधाई दी गई। इसके अलावा एलेक्सा और निकी ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए शॉट भी मांगा।इसके बाद सैमी जेन, सिजेरो और नाकामुरा भी आए। स्ट्रोमैन भी इसके बाद आए और सभी पर हमला किया। nWo के साथ ब्रॉन स्ट्रोमैन इसके बाद चीयर करते हुए नजर आए।